चुनावों में हार से मिली शर्मिंदगी और अपने ही पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के आरोपों से खराब हुई पार्टी की छवि को चमकाने और जनता में एक बार फिर विश्वास पैदा करने के लिए 1 जून से केजरीवाल, उनके मंत्री और अधिकारी जो जनता दरबार लगाने वाले थे वो आज से शुरु हो गया है।
बिना अपॉइनमेंट केजरीवाल से मिली जनता, जगह पता न होने से लोग हुए परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि जनता के बीच फिर से अपना भरोसा बढ़ाने के लिए केजरीवाल ने घोषणा की थी 1 जून से हर सोमवार से शुक्रवार दिल्ली के मुख्यमंत्री, मंत्री और सभी विभागों के अधिकारी बिना किसी अपॉइनमेंट के जनता से मिलेंगे। मिलने का समय 1 घंटे, सुबह 10 से 11 होगा।
इसी तहत आज दिल्ली सरकार के जनता दरबार का पहला दिन था। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत विभिन्न मंत्री जनता से मिले।
जनता संवाद में आये लोगों से मिलते हुए जनता के सीएम .@ArvindKejriwal pic.twitter.com/eZ0YLQQVlo
हालांकि सब कुछ इतना आसान भी नहीं था। इसकी वजह थी मिलने की कोई जगह निश्चित ना होना।
CM @ArvindKejriwal listening to grievances of Delhi residents, without any appointment. pic.twitter.com/dgfQVvpig7
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने समय तो नियत कर दी थी लेकिन जगह नहीं बताई थी। जबकि खुद केजरीवाल भी अपने घर पर ही लोगों से मिले।
CM @ArvindKejriwal meets people today without appointment at his residence. pic.twitter.com/eWJTKcgmx2