फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 सालों में दिल्ली का नहीं हुआ विकास : केजरीवाल

Mon, 25 Sep 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Mon, 25 Sep 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal says no development in delhi in seventy years
अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कांग्रेस व भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। केजरीवाल ने सवाल किया कि अगर देश की राजधानी में अभी सीवर, पानी, स्कूल, स्वास्थ्य, सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों का इंतजाम बीते 70 सालों में नहीं हो सका तो यहां की पहले की सरकारों ने क्या किया।

arvind kejriwal says no development in delhi in seventy years
CM Arvind Kejriwal

केेजरीवाल दिल्ली के झड़ोदा माजरा में सीवर लाइन बिछाने की काम की शुरुआत कर रहे थे। तीस महीने में प्रोजेक्ट पूरा होने से करीब दो लाख लोगों को सहूलियत मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं की हालत बेहद खस्ता है। खासतौर से अनधिकृत कालोनियों में, जहां गरीब आबादी रहती है। इसके विकास के लिए उन्होंने योजना तैयार कर ली है।

arvind kejriwal says no development in delhi in seventy years
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

अगले ढाई साल में वह करीब साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये में सभी कॉलोनियों में सड़कें तैयार करा लेंगे। इस बीच सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा दिल्ली सरकार स्कूलों, अस्पतालों में बड़े पैमाने पर सुधार कर रही है। एक साल में एक हजार से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक खुल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
arvind kejriwal says no development in delhi in seventy years
kejriwal

केजरीवाल ने कहा कि अगर पांच साल में उनकी सरकार इतने काम कर सकती है तो बीते 70 सालों में कांग्रेस व भाजपा की सरकारें इन कामों को पूरा क्यों नहीं कर सकीं।

विज्ञापन
arvind kejriwal says no development in delhi in seventy years
kejriwal - फोटो : सोशल मीड‌िया

​उन्होंने कहा कि सरकार में पैसे की कमी नहीं है, सिर्फ नीयत की कमी से आम लोगों को बदहाली में छोड़ दिया गया। केजरीवाल ने एक बार फिर दोहराया कि उनके काम में बड़ी अड़चनें डाली जा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed