{"_id":"59bbb9a04f1c1b29688b4c03","slug":"ashok-refused-from-his-statement-now-he-is-saying-i-am-not-the-real-culprit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न हत्याकांड: कंडक्टर अपने बयान से पलटा, कहा- मुझे फंसाया जा रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युम्न हत्याकांड: कंडक्टर अपने बयान से पलटा, कहा- मुझे फंसाया जा रहा है
Tue, 19 Sep 2017 05:44 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
टीम डिजीटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 19 Sep 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चर्चित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के मासूम प्रद्युम्न की हत्या का आरोपी कंडक्टर अपने ही बयान से पलट गया है। उसने अपने वकील मोहित वर्मा को जानकारी दी है कि उसने कुछ नहीं किया है और उसको इस केस में जबरजस्ती फंसाया जा रहा है। (सभी फोटोः सुदर्शन/अमर उजाला)
2 of 5
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
मोहित वर्मा ने बताया कि पुलिस ने उनके क्लाइंट कंडक्टर अशोक को मारपीट और करंट के झटके देकर बयान दर्ज करवाया था। अशोक ने इस बात का खुलासा किया है कि उसके झूठे साइन कराए, झूठा केस लगाया, डराया धमकाया और नशे के इंजेक्शन लगाकर उसे मीडिया के सामने ला खड़ा कर दिया।
3 of 5
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 8 सितंबर को रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे प्रद्युम्न की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पहले तो अशोक ने अपना गुनाह कबूल कर कहा था कि प्रद्युम्न की हत्या में उसी का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ryan school
अशोक की पत्नी ममता के अनुसार उसकी और अशोक की जेल में 5 मिनट की मुलाकात हुई थी। अशोक ने उसको कहा था कि पुलिस उसे बहुत मारती है और बहुत टॉर्चर भी करती है। उसने यह भी कहा कि वह निर्दोष है और उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रद्युमन के बचपन की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अशोक की भाभी ने भी कहा कि पुलिस के टॉर्चर के आगे अशोक ने जुर्म कबूल किया। उसने प्रिंसीपल पर इलजाम लगाते हुए कहा कि प्रिंसीपल ने अशोक से ऐसा कहा था कि यह मामला बहुत बढ़ गया है तुम इसे अपने उपर ले लो, हम तुम्हें कुछ समय में बचा लेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।