फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड : CBI जांच से पहले आरोपी अशोक हुआ पॉक्सो कोर्ट में पेश, ये है वजह

Tue, 19 Sep 2017 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 19 Sep 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
pradyumn murder case accused to be presented in special court on monday
ryan school - फोटो : अमर उजाला

प्रद्युम्न की हत्या के मामले में आरोपी अशोक और स्कूल के दो अधिकारियों को सोमवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। तीनों आरोपियों को सोहना कोर्ट ने सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया था। इसी के साथ अब नए सिरे से गुरुग्राम की कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। (सभी फोटोः सुदर्शन/अमर उजाला)

pradyumn murder case accused to be presented in special court on monday
ryan school - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों को कोर्ट में पेशकर फिर से रिमांड की मांग कर रही है। दरअसल इस मामले में सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। अपनी थ्योरी में उलझी पुलिस अब कोई फजीहत नहीं कराना चाहती है।

pradyumn murder case accused to be presented in special court on monday
प्रद्युम्न का स्कूल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की थ्योरी के इतर सीबीआई भी जांच करेगी। ऐसे में अगर कुछ अलग होता है तो गुरुग्राम पुलिस की किरकिरी होगी। इसे देखते हुए पुलिस आरोपी अशोक को फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है। कुछ और सबूत के साथ बयान का क्रॉस वेरीफिकेशन भी करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pradyumn murder case accused to be presented in special court on monday
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इस मामले में जेल में बंद रायन इंटरनेशनल स्कूल के शीर्ष अधिकारी रीजनल हेड फ्रांसिस थॉमस और एचआर हेड जेयस थॉमस को भी सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर और जांच करना चाहती है। एसआईटी ने रविवार को भी स्कूल का दौरा किया।

विज्ञापन
pradyumn murder case accused to be presented in special court on monday
प्रद्युमन के बचपन की फोटो - फोटो : अमर उजाला

​पुलिस सूत्रों के मुताबिक ड्राइवर सौरभ राघव के बयान पर स्कूल बस का फुटेज कब्जे में ले लिया है। इसमें दो सीसीटीवी के डीवीआर शामिल है। पुलिस इस बात पर ध्यान फोकस कर रही है आखिर चाकू कहां से आया? इस मामले में पुलिस ने बस के पीछे लगे सीसीटीवी को कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed