सब्सक्राइब करें

दो सौ करोड़ की ठगी: अभिनेत्री चाहत खन्ना की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जेल में की थी सुकेश से मुलाकात

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Sep 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Chahat Khanna seeks time from police to join investigation
चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
दो सौ करोड़ की ठगी के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री चाहत खन्ना ने जांच में शामिल होने के लिए आर्थिक अपराध शाखा से समय मांगा है। शाखा ने मॉडल निक्की तंबोली, सोफिया के साथ साथ चाहत खन्ना को भी जांच से जुड़ने के लिए नोटिस भेजा था। लेकिन बताया जा रहा है कि बीमारी की वजह से चाहत ने पुलिस से कुछ समय देने की गुजारिश की है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार तीनों अभिनेत्री तिहाड़ जेल में बंद सुकेश से मिली थी और सुकेश ने तीनों को पैसे और गिफ्ट दिए थे। शनिवार को निक्की तंबोली और सोफिया शाखा के कार्यालय में पहुंची थी। जहां उनसे पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को लेकर तिहाड़ जेल नंबर एक में पहुंची थी। चाहत खन्ना को भी उसी दिन पूछताछ के लिए बुलाया था। नोटस मिलने के बाद चाहत ने पुलिस को खुद के बीमार होने की जानकारी दी थी और उनसे कुछ दिन का समय मांगा है। 
Trending Videos
Bollywood actress Chahat Khanna seeks time from police to join investigation
चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
ठगी के मामले की जांच के दौरान सुकेश के जैकलीन और नोरा फतेही के साथ साथ इन तीनों अभिनेत्री से मिलने और उन्हें पैसे देने के बात सामने आई थी। इन तीनों अभिनेत्रियों का जेल में जाकर सुकेश से मिलने की बात सामने आई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Chahat Khanna seeks time from police to join investigation
चाहत खन्ना - फोटो : Instagram
दोनों अभिनेत्री ने बताया कि पिंकी ने उनको जेल में बंद सुकेश से यह कहकर मिलवाया था कि वह दक्षिण भारतीय फिल्म का निर्माता है और आर्थिक मामले में जेल में बंद है। तीनों अभिनेत्री उससे जेल में मिली थी। जेल के कमरे को सुकेश ने अपना कार्यालय बताया था और वहीं उनसे बात की थी। 

 
Bollywood actress Chahat Khanna seeks time from police to join investigation
चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्रियों ने बताया कि सुकेश ने उन्हें अपने फिल्म में काम देने की बात कही थी और लाखों रुपये अग्रिम राशि के तौर पर दिए थे। साथ ही उन्हें कीमती गिफ्ट दिए गए थे। 

 
विज्ञापन
Bollywood actress Chahat Khanna seeks time from police to join investigation
चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं जैक्लीन फर्नांडीज ने सुकेश से मिले कीमती गिफ्ट की सूची पुलिस को सौंपी है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुकेश ने जैक्लीन और उसके परिवार वालों को करीब 8 करोड़ रुपये के गिफ्ट दिए थे। हालांकि जैक्लीन ने पूछताछ में सुकेश के आपराधिक पृष्टिभूमि होने की जानकारी होने से इंकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed