फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मूर्ति विसर्जन देखने गया किशोर, नहीं पता था मौत ऐसे कर रही है इंतजार

Fri, 21 Sep 2018 07:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 21 Sep 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
Boy drowns in Canal at faridabad
Boy drowns
सड़क के किनारे खड़े होकर मूर्ति विसर्जन देख रहा एक किशोर आगरा नहर में जा गिरा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी व गोताखोर उसे ढूंढ़ने में जुटे रहे, मगर उसका पता नहीं चला। पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने सेक्टर-29 में नहर पर बने पुल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया।
Boy drowns in Canal at faridabad
Boy drowns
नहर पार गड्ढा कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय सौरभ शुक्रवार दोपहर को करीब एक बजे आगरा नहर किनारे बैठा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां विसर्जन के लिए कुछ लोग गणेश मूर्ति लेकर आए थे। सौरभ उसे ही देख रहा था।
Boy drowns in Canal at faridabad
Boy drowns
इस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह नहर में जा गिरा। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, मगर सफल नहीं हो सके। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। किशोर के नहर में गिरने की सूचना मिलते ही थाना खेड़ीपुल प्रभारी राकेश मलिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दमकल विभाग के गोताखोरों को मौके पर बुला लिया और तलाश शुरू कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Boy drowns in Canal at faridabad
Boy drowns
करीब दो घंटे तक लड़के का कुछ पता नहीं चलने पर लोग भड़क गए और उन्होंने नहर पर बने सेक्टर-29 के पुल पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर सेक्टर-31 और खेड़ीपुल पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Boy drowns in Canal at faridabad
Boy drowns
पुलिस ने लोगों को समझाया कि सौरभ की तलाश की जा रही है और उसके लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया है। इस पर लोगों ने जाम खोल दिया। थाना खेड़ीपुल प्रभारी राकेश मलिक ने बताया कि नहर में सौरभ की तलाश चल रही है, मगर अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed