25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुए दंगों हर किसी को याद ही होगा। इसके लिए हनीप्रीत के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई शुक्रवार को पंचकूला कोर्ट में हुई, लेकिन हनीप्रीत पर आरोप तय नहीं हो सके। ऐसे में अब मामले की सुनवाई 21 अक्टूबर के लिए टल गई है। इससे पहले मामले में 10 सितंबर को केस की सुनवाई हुई थी।
बता दें कि पुलिस द्वारा कोर्ट में अभी तक पूरी चार्जशीट पेश नहीं की गई है। जांच के लिए गठित की गई एसआईटी द्वारा गिरफ्तार हनीप्रीत सहित 8 आरोपियों के खिलाफ जो सप्लीमेंटरी चालान दाखिल किया जाना था, वो अभी बाकी है।
हनीप्रीत मूलरूप से फतेहाबाद की रहने वाली है। उसके मां-बाप ने उसका नाम प्रियंका रखा था। जब उसे गुरमीत राम रहीम ने गोद लिया तो उसका नाम हनीप्रीत रखा।
4 of 6
honeypreet family
- फोटो : अमर उजाला
हनीप्रीत के पिता रामानंद तनेजा व मां आशा तनेजा फतेहाबाद के रहने वाले हैं। पिता रामानंद तनेजा राम रहीम के कट्टर भक्त और बिजनेसमैन थे और उसकी मां हाउस वाइफ थीं। ये परिवार अपनी सारी प्रॉपर्टी बेच चुका है और डेरा सच्चा सौदा में अपनी एक दुकान चला रहा है।
हनीप्रीत की एक और बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। उसकी बहन गुरुग्राम में डिजाइनर है। हनीप्रीत का एक भाई भी है। भाई का नाम साहिल तनेजा है।