फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुराड़ी केस: टॉमी की मौत को लेकर हुआ खुलासा, सामने आई ऐसी वजह हर कोई हैरान

Mon, 23 Jul 2018 11:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
burari case: bhatia family dog tommy dies due to cardiac arrest
burari death case - फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर कुत्ते और बिल्ली को भावनाओं से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन बुराड़ी स्थित भाटिया परिवार के पालतू कुत्ते टॉमी ने इसे साबित भी किया। शॉक की वजह से दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत की चपेट में आया टॉमी को लेकर राजधानी के विशेषज्ञों का कहना है कि इंसानों की तरह कुत्ते भी भावनाओं से जुड़े होते हैं।       

 
burari case: bhatia family dog tommy dies due to cardiac arrest
burari death case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. जितेंद्र गौड़ ने बताया कि जिस तरह दिमाग को जीवित रखने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। उसी तरह भोजन भी काफी अहमियत रखता है, लेकिन बुराड़ी घटना के बाद से टॉमी तनाव में था और खाना-पीना भी बंद था। आमतौर पर कुत्तों का जीवन 7 से 15 वर्ष के बीच रहता है। ये 5 से 10 दिन तक भूखे भी रह सकते हैं, लेकिन टॉमी को काफी समय गुजर चुका था। 
burari case: bhatia family dog tommy dies due to cardiac arrest
burari death case - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि टॉमी की मौत के बाद नोएडा अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें उसकी मौत की वजह शॉक बताई है। साथ ही हार्ट अटैक की पुष्टि भी हुई है। हालांकि टीम को पोस्टमार्टम के दौरान टॉमी के पेट में थोड़ा बहुत फ्लूड मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत से कुछ घंटे पहले टॉमी ने खाना खाया था।       
विज्ञापन
विज्ञापन
burari case: bhatia family dog tommy dies due to cardiac arrest
burari death case - फोटो : अमर उजाला
वहीं क्लीनिकल रिसर्च एसोसिएशन के संयोजक डॉ. विकास ढ़िकव का कहना है कि कुत्तों के अंदर भावनाएं ज्यादा होती हैं। सामान्य पालतू कुत्तों की बात करें तो कई शोध में यह सामने आया कि वे अपने मालिक का इंतजार नौ साल तक करते हैं। चूंकि बुराड़ी की घटना पूरे देश के लिए चौंकान्ने वाले थी। भाटिया परिवार के 11 सदस्यों की मौत के चलते टॉमी भी तनाव में था। जिस दिन दिल्ली पुलिस ने उसे रेसक्यू किया था, उस वक्त टॉमी की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने हार्ट अटैक के पीछे अपने मालिक और पूरे परिवार के खोने का गम बताया। 
विज्ञापन
burari case: bhatia family dog tommy dies due to cardiac arrest
burari death case - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि 30 जून की रात बुराड़ी में भाटिया परिवार के 11 सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार के 11 सदस्य एक जुलाई को संदिग्ध हालत में मृत मिले थे। घर में 10 के शव फंदे से लटक मिले थे, जबकि सबसे बुजुर्ग महिला नारायणी देवी का शव नीचे पड़ा था। जिस समय यह घटना हुई थी, उस समय टॉमी घर की छत पर बंधा हुआ था। परिवार के 11 सदस्यों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई थी, सभी ने फांसी लगाकर जान दी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed