फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेसियों ने 9 अप्रैल को नहीं खाए थे छोले भटूरे, 117 साल पुरानी दुकान से सामने आया सच

Thu, 12 Apr 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
congress leaders do not eat chhole bhature before their fast on 9 april here is the truth
congress - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप भी आज तक ये सोचते हैं कि 9 अप्रैल के दिन कांग्रेसियों ने उपवास से पहले छोले-भटूरे खाए थे तो यकीन मानिए ये बात सच नहीं है। अगर आपको सच पता चलेगा तो शायद एक बार फिर आपको यही लगेगा कि सोशल मीडिया ने आपको निराश किया है।

congress leaders do not eat chhole bhature before their fast on 9 april here is the truth
rahul gandhi

ऐसा नहीं है कि कांग्रेसी नेताओं ने खाया नहीं था या दिखने वाली तस्वीर को फोटोशॉप किया गया है। दरअसल जिस समय कांग्रेसी नेताओं के छोले भटूरे खाने का दावा किया जा रहा है और जिस दुकान की तस्वीर शेयर की गई है वहां कांग्रेस के नेता तो क्या कोई भी छोले भटूरे नहीं खा सकता।

congress leaders do not eat chhole bhature before their fast on 9 april here is the truth
chaina ram

गौरतलब है कि उपवास से पहले कांग्रेस के नेताओं ने जिस हलवाई की दुकान से नाश्ता किया वह है दिल्ली के फतेहपुरी चौक की चैनाराम हलवाई की दुकान। इस मशहूर दुकान पर दोपहर 1 बजे से पहले आपको छोले भटूरे खाने को नहीं मिलेंगे। एक बजे के बाद ही आप भटूरे खा सकते हैं तो अब आप सोच रहे होंगे कि कांग्रेसी नेताओं ने खाया क्या।

विज्ञापन
विज्ञापन
congress leaders do not eat chhole bhature before their fast on 9 april here is the truth
कांग्रेस - फोटो : SELF
दरअसल चैनाराम हलवाई की दुकान पर 1 बजे से पहले पूड़ी और छोले मिलते हैं। तो अब आप समझे हम क्यों कह रहे थे कि कांग्रेसी नेताओं ने छोले भटूरे नहीं खाए। उन्होंने खाए हैं पूड़ी छोले। ये दुकान 117 साल पुरानी है। परिवार की पांचवीं पीढ़ी इसे चला रही है।
विज्ञापन
congress leaders do not eat chhole bhature before their fast on 9 april here is the truth
chole bhature

आजादी से पहले यह लाहौर के अनारकली बाजार में थी और बंटवारे के बाद यहां शिफ्ट हो गई। इस दुकान में सुबह मिलती है पूड़ी और छोले। इस पूड़ी में दाल भरी होती है। ये पूड़ी मैदे की ही बनती है। इसके साथ अचार और मेथी की चटनी मिलती है। इसका दाम 90 रुपए प्रति प्लेट होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed