सब्सक्राइब करें

खुलासा: दिल्ली-चंडीगढ़ में एक-एक नेता की हत्या की थी साजिश, खालिस्तानी आतंकी रिंदा के सहयोगी खरौद ने खोला राज

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Sep 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
conspiracy to kill every leader in Delhi-Chandigarh, Khalistani terrorist Rinda partner Kharoud opened secret
terrorist Rinda - फोटो : सोशल मीडिया
खालिस्तान भारत में छह हिंदू नेताओं की हत्या करवाना चाहता है। इनमें एक हत्या दिल्ली व दूसरी चंडीगढ़ में हाल ही में करवानी थी। दिल्ली व चंडीगढ़ में वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी करवा ली गई थी। पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने की वजह से हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। ये खुलासा आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के बरेली से गिरफ्तार सहयोगी कवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरौद ने पूछताछ में किया है। स्पेशल सेल के एक बड़े अधिकारी ने ये खुलासा किया है कि गिरफ्तार एसके खरौद के मोबाइल से ऐसे सुबूत मिले हैं, जिनसे पाकिस्तानी लिंक सामने आ रहा है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिंदू नेताओं की हत्या की वारदात के लिए हथियार वर्ष 2021 में पाकिस्तान से आए थे। 
Trending Videos
conspiracy to kill every leader in Delhi-Chandigarh, Khalistani terrorist Rinda partner Kharoud opened secret
Khalistani terrorist Rinda - फोटो : ट्विटर
एसके खरौद को ये हथियार एक व्यक्ति ने कुछ समय पहले मोहाली में दिए थे। वर्ष 2021 में पाकिस्तान से 15 से ज्यादा हथियार ड्रोन के जरिये आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
conspiracy to kill every leader in Delhi-Chandigarh, Khalistani terrorist Rinda partner Kharoud opened secret
Khalistani terrorist Rinda - फोटो : ट्विटर
एसके खरौद के पास से पांच आधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें से दो चीनी पिस्टल हैं, जबकि तीन स्टार पिस्टल हैं। स्टार पिस्टल पाकिस्तान में बनती है।
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि दिल्ली व चंडीगढ़ में टारगेट किलिंग वाले नेताओं की रेकी हो गई थी। 

conspiracy to kill every leader in Delhi-Chandigarh, Khalistani terrorist Rinda partner Kharoud opened secret
Khalistani terrorist Rinda - फोटो : अमर उजाला
रिंदा ने ये रेकी किसी और ग्रुप से करवाई थी। रेकी की सूचना एसके खरौद को दे दी गई थी। एसके खरौद को टारगेट किलिंग करनी थी। आरोपी खरौद ने भी बताया कि उसे हिंदू नेताओं की हत्या के आदेश बहुत पहले दे दिए गए थे। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कारण इस साजिश को टाल दिया गया था। 
विज्ञापन
conspiracy to kill every leader in Delhi-Chandigarh, Khalistani terrorist Rinda partner Kharoud opened secret
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
खरौद सीधा रिंदा के संपर्क में था। वह सिग्नल एप व व्हाट्सएप के जरिये रिंदा से बात करता रहता था। स्पेशल सेल को एसके खरौद से महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं, जिनसे ये साबित होता है कि उसका पाकिस्तानी लिंक था। पुलिस एसके खरौद के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज रही है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed