{"_id":"61cc07827247016ab3182408","slug":"coronavirus-in-delhi-grap-yellow-alert-long-queues-outside-metro-stations-and-at-bus-stops-people-in-trouble-better-shut-it-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yellow Alert in Delhi: मेट्रो स्टेशनों और बस स्टॉप पर लगी लंबी लाइनें, बंदिशों पर बोले लोग- इससे अच्छा तो बंद कर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yellow Alert in Delhi: मेट्रो स्टेशनों और बस स्टॉप पर लगी लंबी लाइनें, बंदिशों पर बोले लोग- इससे अच्छा तो बंद कर दो
दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर एक प्रतिशत पहुंच गई है इसके साथ ही दिल्ली में डीडीएमए द्वारा बनाई गई कोविड गाइडलाइन ग्रेप का लेवल-1 यानी येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो और बसें 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चल रहे हैं। यही वजह है कि आज सुबह से ही मेट्रो स्टेशनों के बाहर लंबी-लबी कतारें देखी जा रही हैं और लोगों को अपनी बारी के लिए आधे घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
मेट्रो व बस के साथ ही दिल्ली वालों को कई तरह की बंदिशें झेलनी पड़ रही हैं। लंबे इंतजार से लोग काफी परेशान हो रहे हैं और उन्हें अधिक वक्त लेकर अपने घर से निकलना पड़ रहा है। इससे तंग आकर कई लोगों तो ये तक कहा है कि अगर ऐसा ही है तो सरकार मेट्रो को पूरी तरह से ही बंद कर दे ताकि लोगों को न इसकी आस रहेगी और न ही वो लंबी लाइन लगाएंगे।
2 of 8
मेट्रो स्टेशनों के बाहर लगी लंबी लाइन
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के तमाम मेट्रो स्टेशनों के बाहर आज सुबह से ही आधा किलोमीटर लंबी लाइनें तक लगी हैं।
3 of 8
मेट्रो स्टेशनों के बाहर लगी लंबी लाइन
- फोटो : एएनआई
कई मेट्रो स्टेशन तो ऐसे हैं जो लंबी कतारें देखकर लोग वापस चले जा रहे हैं और कैब या ऑटो का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मेट्रो स्टेशनों के बाहर लगी लंबी लाइन
- फोटो : एएनआई
तस्वीर में लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर की भीड़ बताती है कि येलो अलर्ट की बंदिशें दिल्ली वालों को कितना परेशान करने वाली है।
विज्ञापन
5 of 8
बस स्टॉप पर भी लगी लाइन
- फोटो : एएनआई
सिर्फ मेट्रो स्टेशन ही नहीं बस स्टॉप पर लगी भीड़ भी यही कहानी कह रही है। लोगों को घंटे भर तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है। बस आते ही लोगों की भीड़ उस ओर दौड़ पड़ती है और जिस कोरोनो को रोकने के लिए ये बंदिशें लागू की गई हैं वह सारे नियम हवा हो जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।