फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी संख्या में लोगों ने पढ़ी जुमे की पहली नमाज, मांगी रहमत की दुआ

Sat, 19 May 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 May 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
crowd gathers on the first friday of ramadan in noida
- फोटो : lal singh

रमजान के पाक महीने की बृहस्पतिवार से शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। आम दिनों में भी जुमे की नमाज इस्लाम में खास महत्वपूर्ण मानी गई है। 


(सभी फोटा- लाल सिंह/अमर उजाला)

crowd gathers on the first friday of ramadan in noida
ramadan - फोटो : lal singh
रमजान के दौरान पाक महीना होने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। शहर की प्रमुख सेक्टर-8 मस्जिद में भारी संख्या में लोगों ने एक साथ जुमे की नमाज पढ़ी। मौलाना तारिक फज्जर्लुरहमान ने बताया कि रहमत का असरा चल रहा है।
crowd gathers on the first friday of ramadan in noida
ramadan - फोटो : lal singh
अल्लाह सबकी दुआ कबूल करता है। रमजान माह को 10-10 दिन के तीन असरों में बांटा जाता है। पहला असरा रहमतों का है। दूसरा मगसरत यानी की तौबा करने का असरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
crowd gathers on the first friday of ramadan in noida
ramadan - फोटो : lal singh

वहीं तीसरा निजात का असरा कहलाता है। यह जहन्नुम से निजात दिलाता है। रोजे का मकसद सिर्फ भूखा रहना नहीं है, बल्कि दूसरे की भूख का अहसास करना है। जो गरीब हैं, उनके दर्द का अहसास, उनकी मदद की भावना यही संदेश रमजान का पाक महीना देता है। रमजान के दौरान अल्लाह की इबादत करते रहें, चुगलखोरी, नफरत जैसी बुराइयों से दूर रहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed