दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में रविवार रात पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) और टेम्पो के बीच टक्कर हो गई। इस पर टेम्पो चालक व पुलिसकर्मियों में कहासुनी होने लगी। टेम्पो चालक ने एएसआई पर तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने टेंपो चालक व बेटे की बीच सड़क पर डंडों से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दरोगा पर तलवार से हमले के बाद टेम्पो चालक को पीटा, 3 पुलिसवाले सस्पेंड, क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर ये भी है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पीड़ित टेम्पो चालक से मिले। उन्होंने कहा, मुखर्जी नगर में दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरता बेहद निंदनीय और अन्यायपूर्ण है। मैं मांग करता हूं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। नागरिकों की सुरक्षा करने वालों को हिंसक भीड़ में तब्दील होने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि मैं एलजी साहब, गृहमंत्री साहब और दिल्ली पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं।
Delhi Police brutality in Mukherjee Nagar is highly condemnanble and unjustified.
Delhi CM Arvind Kejriwal on the incident where an auto-driver was allegedly thrashed by policemen in Mukherjee Nagar area yesterday: It's an unfortunate incident. We condemn the incident. I appeal to the LG&Home Minister to take strict action against the accused police officers. pic.twitter.com/HVKHbKnJLv
I demand an impartial probe into the whole incident & strict action against the guilty.
Protectors of citizens can't be allowed to turn into uncontrolled violent mobsters.
गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से ड्राइवर और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प की मांगी रिपोर्ट
गृह मंत्रालय ने सोमवार को दिल्ली पुलिस से एक रिपोर्ट मांगी जिसमें उत्तर-पश्चिम दिल्ली में टेम्पो चालक और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प को लेकर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से इस मामले में बातचीत की है और उन्हें तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।
रेड्डी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा 'आर पी सिंह खालसा के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल की ओर से आज मुझे फोन किया गया था, मैंने सीपी दिल्ली से मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाली इस घटना के संबंध में बातचीत की और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।
पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया, रात करीब नौ बजे मुखर्जी नगर में दोनों वाहनों के बीच टक्कर हुई। इस बीच टेम्पो चालक सर्वजीत ने कुछ जानकारों को बुला लिया और हंगामा करने लगा।
पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने एएसआई योगराज पर तलवार से हमला कर दिया। जबकि उसके नाबालिग बेटे ने एक पुलिसकर्मी के पैर पर टेम्पो चढ़ा दिया। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सर्वजीत और उसके बेटे की पिटाई कर दी।