फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदायों के बीच हिंसा, मकान में लगा दी आग

Mon, 01 Feb 2016 01:54 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदायों के बीच हिंसा, मकान में लगा दी आग

Delhi: community clash after harrassement, set fire to house and shop

नई दिल्ली के भारत नगर थाने के संगम पार्क इलाके में शनिवार शाम छेड़छाड़ की घटना के बाद दो संप्रदाय के लोगों के आपस में भिड़ने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने उसी पर पथराव कर दिया और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। (सभी फोटोः राजीव, अमर उजाला)

छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदायों के बीच हिंसा, मकान में लगा दी आग

Delhi: community clash after harrassement, set fire to house and shop

उपद्रवियों ने कबाड़ी की दुकान व एक मकान में आग लगा दी। हालांकि मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। पथराव में दिल्ली पुलिस के दो हवलदार सतीश और विकास जख्मी हो गए। बवाल बढ़ता देख जिले के आला पुलिस अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी गई।

छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदायों के बीच हिंसा, मकान में लगा दी आग

Delhi: community clash after harrassement, set fire to house and shop

इसके बाद पुलिस ने पथराव कर रहे सुरेश, विनोद, शिवचरण, अमन, शकीर, मोहम्मद शाहजहां को पकड़ लिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रव कर रहे लोगों को तितर-बितर कर दिया। यह बवाल रात 9:00 से लेकर 1:00बजे तक चलता रहा। इलाके में तनाव को देखते हुए वहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दंगा फैलाने के आरोप में दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदायों के बीच हिंसा, मकान में लगा दी आग

Delhi: community clash after harrassement, set fire to house and shop

रविवार को पुलिस ने इलाके में शांति बनाने की कोशिश की, लेकिन उसके सामने ही दोनों पक्ष फिर भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने रविवार शाम इलाके के गण्यमान्य लोगों को बुलाकर शांति बहाल करने के लिए बैठक कराने का फैसला किया। दोनों पक्षों के लोग शाम 4:00 बजे एक जगह पर एकत्र हो गए। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ पर पथराव शुरू कर दिया।

विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदायों के बीच हिंसा, मकान में लगा दी आग

Delhi: community clash after harrassement, set fire to house and shop

उसके बाद वहां जमा हुए दोनों संप्रदाय के लोग पुलिस के सामने ही एक दूसरे पर पथराव करने लगे। उत्तेजित लोगों ने गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर लोगों को तितर-बितर किया। करीब दो घंटे तक इलाके में उपद्रव होता रहा। बाद में पुलिस ने हालात पर काबू पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed