{"_id":"6a25149b315b9d6de4073595","slug":"delhi-fire-case-police-allege-cook-fled-as-soon-as-fire-broke-out-in-kitchen-during-questioning-2026-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: ये दो लोग हैं 21 मौतों के जिम्मेदार? दोनों ने समझदारी दिखाई होती तो जिंदा होते वो सब; नया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: ये दो लोग हैं 21 मौतों के जिम्मेदार? दोनों ने समझदारी दिखाई होती तो जिंदा होते वो सब; नया खुलासा
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:38 PM IST
सार
दिल्ली के होटल में लगी आग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मालवीय नगर थाना पुलिस ने आरोपी केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बातया कि घटना की जानकारी मैनेजर को दी थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि रसोइया समझदारी दिखाता तो 21 की जान न जाती।
विज्ञापन
1 of 10
Delhi Restaurant Fire
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली के होटल फ्लॉरिश स्टे का रसोइया केशव नेगी चाहता और सूझबूझ दिखाई होती तो मालवीय नगर होटल अग्निकांड नहीं होता और 21 लोग जो बेमौत मरे वह शायद आज जिंदा होते। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग रसोइए ने न तो सूझबूझ दिखाई न ही इंसानों की परवाह की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग होटल के किचन में जैसे ही लगी केशव भाग गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड दी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने होटल के मैनेजर को फोन पर जानकारी दी थी। पुलिस इस तथ्य की जांच कर रही है कि केशव ने किसी को सूचना दी थी या नहीं।
2 of 10
होटल का कुक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की दक्षिण रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि रसोइया केशव नेगी की भारी लापरवाही सामने आई है। आग सबसे पहले रसोई में लगी थी। आग लगते ही वह होटल से बाहर भाग गया। उसने ना तो शोर मचाया और न ही किसी को बताया।
3 of 10
दिल्ली के होटल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि आरोपी का कहना है कि आग लगने के बाद उसने मैनेजर रूपेश को फोन करके आग लगने की जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी नेगी के दावे की जांच की जा रही है कि उसने फोन किया था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
होटल का कुक गिरफ्तार
- फोटो : एएनआई तस्वीर
आग के बाद आरोपी सबसे पहले अपने घर गया और इसके बाद वह वहां से भी भाग गया। पुलिस फरार दोनों मैनेजर की तलाश तेज कर दी है। दक्षिण जिले के अलावा स्पेशल सेल व अपराध शाखा की टीमें आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है।
विज्ञापन
5 of 10
होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
हौजखानी में लवकेश बजाज के दो और होटल उनके भी लाइसेंस मैनेजर के नाम, दोनों हुए सील
आरोपी मालिक लवकेश बजाज के उसी सड़क पर दो और होटल हैं, जहां पर आग लगी थी। हालांकि लाइसेंस लेते हुए दावा किया था कि मालिक इन होटलों में रहता है। इन होटलों में भी वहीं लापरवाहियां बरती जा रहीं थी जो फ्लॉरिश स्टे होटल में बरती जा रही थीं। हालांकि एजेंसियों ने इन दोनों होटलों को सील कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।