{"_id":"5ae45c354f1c1b87648b4a83","slug":"delhi-high-court-apologizes-to-old-man-who-was-sent-mental-hospital-ihbas-by-lower-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" निचली अदालत के इस आदेश पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगी बुजुर्ग से माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचली अदालत के इस आदेश पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगी बुजुर्ग से माफी
Sat, 28 Apr 2018 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Apr 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
delhi high court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाईकोर्ट ने 71 वर्षीय बुजुर्ग से माफी मांगी है क्योंकि निचली अदालत के एक जज के आदेश पर बुजुर्ग को 20 दिन इहबास (मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान) में गुजारने पड़े थे।
2 of 5
delhi high court
हाईकोर्ट ने इहबास में गुुजारी गई अवधि को अवैध हिरासत करार दिया है। सड़क दुर्घटना के 10 साल पुराने मामले की धीमी सुनवाई के कारण बुजुर्ग आपा खो बैठे थे जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें इहबास भेजने का निर्देश दिया था।
3 of 5
ihbas
जस्टिस एस. मुरलीधर व जस्टिस आईएस मेहता की खंडपीठ ने रामकुमार, उसके परिजनों व याची रविंद्र से माफी मांगते हुए कहा हृदय रोग से पीड़ित बुजुर्ग को इहबास में अवैध हिरासत के कारण काफी कष्ट झेलना पड़ा। इस मामले में रामकुमार के जीवन व स्वतंत्रता तथा निजता का हनन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इलाहाबाद हाईकोर्ट
हाईकोर्ट ने जबरन पागलखाने भेजने के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मानसिक अस्पतालों व संस्थाओं का निरीक्षण कर यह पता लगाने का निर्देश दिया है कि वहां कितने लोगों को अवैध रूप से रखा गया है। पीड़ित के परिजनों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 2017 में मजिस्ट्रेट के उस आदेश को खारिज कर दिया था जिसमें बुजुर्ग को इहबास भेजने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Rohtak Court
हाईकोर्ट ने अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए पीड़ित बुजुर्ग को मुआवजा देने का निर्देश दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने इहबास में बुजुर्ग को जबरन रखने वाले डॉक्टरों के कृत्य की पड़ताल करने का निर्देश मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने मानसिक रूप से पीड़ित लोगों से संबंधित कानूनों की जानकारी पुलिस, जजों व डॉक्टरों को देने के लिए कार्यशाला का आयोजन करने निर्देश दिल्ली ज्यूडिशियल एकेडमी को दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।