फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः जब लगी होटल में आग तो सो रहे थे लोग, 17 की गई जान, तस्वीरों में देखें भयावह दृश्य

Tue, 12 Feb 2019 09:57 AM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Tue, 12 Feb 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
delhi hotel arpit palace catches fire in karol bagh 9 died more deads to happen see photos
karol bagh fire - फोटो : ani
दिल्ली के करोलबाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लग गई। दमकल की 25 से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। इस हादसे में अब तक 13 लोगों के मौत हो गई है, वहीं कुछ लोग जख्मी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 


karol bagh fire - फोटो : ani
आग लगने के बाद होटल के आसपास अफरा-तफरी मच गई। वहीं कई लोगों ने होटल की खिड़कियों से लोगों को छलांग लगाते देखा। अब तक 25 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है। दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है।
delhi hotel arpit palace catches fire in karol bagh 9 died more deads to happen see photos
karol bagh fire - फोटो : ani

फ़ायर ब्रिगेड के पास भी पर्याप्त इंतज़ाम नहीं हैं। ब्रिगेड की हाइड्रोलिक सीढ़ियां भी समय पर नहीं खुल पाई। आग सुबह चार बजे के क़रीब लगी। फ़ायर ब्रिगेड के जेसी मिश्रा ने बताया कि अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं इसलिए पूरे होटल को चेक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi hotel arpit palace catches fire in karol bagh 9 died more deads to happen see photos
karol bagh fire - फोटो : ani
जानकारी के अनुसार जब मंगलवार सुबह लोग गहरी नीद में सो रहे थे तभी आग की लपटों ने पूरे होटल को चपेट में लेना शुरू किया। इस पांच मंज़िला होटल में 40 कमरे हैं। यहां केरल के दस लोगों का एक परिवार भी ठहरा था। यह परिवार ग़ाज़ियाबाद में शादी समारोह में भाग लेने आया था।
विज्ञापन
delhi hotel arpit palace catches fire in karol bagh 9 died more deads to happen see photos
karol bagh fire - फोटो : ani

सूत्रों के अनुसार होटल में फ़ायर इमर्जेंसी के हिसाब से भारी लापरवाही बरती गई थी। फायर इमर्जेंसी एक्जिट रूट न होने से समस्या ने भयावह रूप लिया। माना जा रहा है कि यदि फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक सीढ़ियाँ समय पर खुलती तो हादसा कम वीभत्स होता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed