फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, अगले दो दिन मौसम रहेगा सुहाना

Fri, 26 Jul 2019 11:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 26 Jul 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
delhi imd issue orange alert friday next 2 days yellow alert light rain likely, meaning of alerts
बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना - फोटो : अमर उजाला

सावन के महीने में देश की राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। काले बादल अगले कई दिन तक छाए रहेंगे। गरज के साथ तेज बारिश भी होगी। मौसम विभाग ने तो शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि बृहस्पतिवार को भी ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया था, लेकिन देर शाम तक पालम, आया नगर, रिज एरिया और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ही हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन अन्य जगहों पर काले बादलों की आवाजाही रही। इसके कारण पूरे दिन दिल्ली में खुशनुमा मौसम रहा और गर्मी से राहत मिली।

delhi imd issue orange alert friday next 2 days yellow alert light rain likely, meaning of alerts
बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना - फोटो : अमर उजाला

सावन के महीने में कई राज्यों में तो जमकर बारिश हो रही है, लेकिन दिल्ली में अभी आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं। पूरे दिन झमाझम बारिश के इंतजार में ही लोग रहे। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसी तरह शनिवार व रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस अलर्ट का मतलब है कि आकाश में बादल छाए रहेंगे और बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश होगी।

delhi imd issue orange alert friday next 2 days yellow alert light rain likely, meaning of alerts
बारिश - फोटो : पीटीआई

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। 30 व 31 जुलाई के लिए एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज बारिश के आसार हैं। यानी अगले सप्ताह तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi imd issue orange alert friday next 2 days yellow alert light rain likely, meaning of alerts
दिल्ली में बारिश - फोटो : ani

छह दिन तक गर्मी से निजात मिलेगी
अगले छह दिन तक दिल्ली वालों को गर्मी से निजात मिलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। अधिकतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं रहेगा। हालांकि शुक्रवार को जारी ऑरेंज अलर्ट की वजह से जमकर बारिश होने का पूर्वानुमान है। बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश भी होगी। हालांकि आद्रता इन दिनों बढ़ी रहेगी। बारिश नहीं होने या बारिश के बाद उमस होगी।

विज्ञापन
delhi imd issue orange alert friday next 2 days yellow alert light rain likely, meaning of alerts
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
शुक्रवार-ऑरेंज अलर्ट, काले बादल छाए रहेंगे। बादल के गरजने के साथ तेज बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस।
शनिवार-येलो अलर्ट, बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस।
रविवार-ग्रीन अलर्ट। बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस।
सोमवार-येलो अलर्ट। बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस।
मंगलवार-येलो अलर्ट। बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश के आसार। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed