{"_id":"6a341f10f0dc1d918d035c36","slug":"delhi-maid-murder-meena-working-for-15-years-why-doctor-killed-her-2026-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेड का मर्डर: 15 साल से काम कर रही थी मीना, फिर डॉक्टर ने क्यों ली जान? सामने आ रहा तंत्र-मंत्र और काला जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड का मर्डर: 15 साल से काम कर रही थी मीना, फिर डॉक्टर ने क्यों ली जान? सामने आ रहा तंत्र-मंत्र और काला जादू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:17 PM IST
सार
पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर डिप्रेशन का शिकार था। करीब 10 वर्षों से डिप्रेशन की दवाई खा रहा था। हाल ही में उनके बेटे ने 12वीं पास किया था और कॉलेज में दाखिला करवाया था। मगर बेटा कॉलेज नहीं जा रहा था। वह मीना को किसी बात पर काम से हटाना चाहते थे, इस कारण हत्या कर दी।
विज्ञापन
1 of 5
मेड मीना और डॉक्टर का घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण-पूर्वी जिले के माउंट कैलाश इलाके में एक डॉक्टर ने घरेलू सहायिका की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित डॉ. मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि डॉक्टर डिप्रेशन में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
2 of 5
डॉक्टर का घर
- फोटो : अमर उजाला
बैट और चाकू से हमले की बात कबूली
डॉक्टर ने घर की छत पर पहले बैट से कोलकाता निवासी मीना हलदर के सिर पर ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद चाकू से गला रेत दिया। हत्या करने के बाद आरोपी शव के पास बैठा रहा। वारदात के बाद घरेलू सहायिकाओं ने हंगामा किया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि डॉक्टर मनीष गुप्ता घटनास्थल पर ही मिला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने महिला पर बैट से हमला करने और फिर चाकू घोंपने की बात कबूल की।
3 of 5
मीना
- फोटो : अमर उजाला
15 साल से काम कर रही थी मीना
दो महीने पहले ही यहां आईआरएस अधिकारी की बेटी की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। इस वारदात का आरोपी पूर्व घरेलू सहायक था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिली। सूचना यहां रहने वाले सीनियर सिटीजन ने दी थी। आरोपी की पहचान ए-9, माउंट कैलाश में रहने वाले त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता के तौर पर हुई है और पीड़िता उसके यहां करीब 15 वर्ष से घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
तंत्र-मंत्र की बात से पुलिस का इनकार
पुलिस उपायुक्त ने हत्या को काले जादू या तंत्र-मंत्र से जोड़ने वाली अटकलों को भी खारिज किया और कहा कि अब तक की जांच में ऐसा कोई पहलू सामने नहीं आया है। घटनास्थल की जांच करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए अपराध टीम को बुलाया गया। आसपास की इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
5 of 5
डॉक्टर ने ली नौकरानी की जान
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी की पत्नी भी डॉक्टर
पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर डिप्रेशन का शिकार था। करीब 10 वर्षों से डिप्रेशन की दवाई खा रहा था। हाल ही में उनके बेटे ने 12वीं पास किया था और कॉलेज में दाखिला करवाया था। मगर बेटा कॉलेज नहीं जा रहा था। वह मीना को किसी बात पर काम से हटाना चाहते थे, इस कारण हत्या कर दी। हालांकि पुलिस देर रात तक उससे लगातार पूछताछ कर रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पत्नी भी डॉक्टर हैं। इनका एक क्लीनिक घर में है, जबकि दूसरा साकेत में है। आरोपी डॉक्टर नेशनल हार्ट इंस्टीट़्यूट में भी बैठता था। घर पर डॉ. मनीष गुप्ता नाम से ही क्लीनिक है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।