दिल्ली-एनसीआर में जुलाई के महीने में भी गर्मी अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है। जहां सोमवार(29 जुलाई) आठ साल में सबसे गर्म दिन रहा, वहीं मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मौसम का यह मिजाज एक अगस्त तक रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक बारिश के आसार, एक अगस्त के बाद हरियाणा में भी बरसेंगे बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। तीन अगस्त तक लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं एक अगस्त के बाद दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
गौरतलब है कि दिल्ली में बीते दो दिन से तेज बारिश नहीं हुई है, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। सोमवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 27.1 डिग्री रहा। यह बीते आठ वर्षों में 29 जुलाई का सबसे अधिक तापमान रहा। हालांकि, आने वाले दिनों में हल्की बारिश के बावजूद तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
सोमवार को भी बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप निकलती रही। सुबह साढ़े आठ बजे तक 6.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश लोदी रोड में 5.5 मिमी व पालम में 1.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। सुबह के बाद बारिश नहीं होने से थोड़ी गर्मी बढ़ गई और नमी में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। उमस होने से लोग पसीना-पसीना हो गए।
2011- 34.0
2012 35.0
2013 36.0
2014 33.0
2015 34.0
2016 33.0
2017 36.0
2018 32.0