सब्सक्राइब करें

अभी और भीगेगी दिल्ली: दो दिन बारिश से 9 डिग्री गिरा तापमान, रेंगता नजर आया ट्रैफिक; आज के लिए यलो अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 20 Mar 2026 12:34 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। ऐसे में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जा सकती है। 

विज्ञापन
Delhi Temperatures Drop by 9 Degrees Following Two Days of Rain Yellow Alert Issued for friday
दिल्ली में आज भी बारिश का अनुमान - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली में देखने को मिल रहा है। दो दिन तक रुक-रुक हुई बारिश के चलते तापमान भी करीब 7 डिग्री तक गिर गया है। ऐसे में मौसम ठंडा बना है। साथ ही, हवाएं लोगों को ठंड का अहसास करा रही है। लोगों के सर्दी वाले कपड़े भी निकल आए हैं। इसके चलते दिन के दिन के तापमान में सात डिग्री गिरावट आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 62 प्रतिशत रही। बीते 24 घंटे में 8.2 एमएम बारिश हुई। 

Trending Videos
Delhi Temperatures Drop by 9 Degrees Following Two Days of Rain Yellow Alert Issued for friday
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
वहीं, गुरुवार रात 8:30 बजे तक 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने रात 11:30 बजे तक पूरी दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। दूसरी ओर, रिज में 26.5 और लोधी रोड में 26.8, आया नगर में 25.2 और पालम में 25.3 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Temperatures Drop by 9 Degrees Following Two Days of Rain Yellow Alert Issued for friday
दिल्ली में बारिश के बाद लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

रेंगता नजर आया ट्रैफिक
गुरुवार दिनभर बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। लेकिन, शाम के समय मौसम पूरी तरह बदल गया है। अचानक काले बादलों के साथ अंधेरा छा गया और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों ने पहले ही ऐसी संभावना जताई थी, क्योंकि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। आंधी और बौछारें पड़ने से अलग-अलग हिस्सों में ट्रैफिक रेंगता नजर आया। तेज आंधी से एनसीआर के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई।

Delhi Temperatures Drop by 9 Degrees Following Two Days of Rain Yellow Alert Issued for friday
दिल्ली में बारिश ने बदला मौसम - फोटो : एएनआई

शुक्रवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। ऐसे में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जा सकती है। इस दौरान हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कभी-कभी हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 21 मार्च को अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 22 मार्च से 24 मार्च तक अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed