फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपावली की हसरत होली में होगी पूरी: बाजार में आए आतिशबाजी वाले गुलाल बम, आग लगते ही फूटकर बिखेरता है रंग

Wed, 16 Mar 2022 09:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Mar 2022 09:28 PM IST
सार

दिल्ली का सदर बाजार इन दिनों होली के रंग में रंगा हुआ है। मुख्य व्यवसाय छोड़कर मौसमी व्यवसाय व्यापारियों ने शुरू किया है। होली को लेकर इस बाजार में खास यह है कि गुलाल पटाखा पेश किया गया है। 

विज्ञापन
demand high fire crackers gulal bombs in delhi market
होली की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

इस होली रंगों का पटाखा बजा कर दीपावली में पटाखा नहीं बजाने की हसरत को पूरा कर सकेंगे। पटाखा की नामी कंपनियों ने इस बार बच्चों की खुशियों में रंग भरने के लिए रंगों का पटाखा तैयार किया है। जिसमें अनार बम, सीटी बम, पिस्टल बम सरीखे पटाखों की तरह ही होली बम तैयार किया है। इसमें आग लगाते ही आसपास का क्षेत्र पूरा रंगों से सराबोर हो जाता है।



 

demand high fire crackers gulal bombs in delhi market
होली पटाखा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली का सदर बाजार इन दिनों होली के रंग में रंगा हुआ है। मुख्य व्यवसाय छोड़कर मौसमी व्यवसाय व्यापारियों ने शुरू किया है। होली को लेकर इस बाजार में खास यह है कि गुलाल पटाखा पेश किया गया है। जिसका जबदरस्त क्रेज भी है। बच्चों की ज्यादा मांग आतिशबाजी वाले गुलाल बम की है। 

demand high fire crackers gulal bombs in delhi market
कलर गन - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह डोरेमान बम भी खूब पसंद आ रहा है। इसमें आग लगते ही यह फूटकर रंग-गुलाल बिखेरने लगता है। यानी पानी में रंग घोलने की जगह इसे ही प्रयोग किया जा सकेगा। दरअसल दीपावली के दौरान पटाखें की बिक्री पर लगी पाबंदी के कारण बच्चों को निराशा हाथ लगी थी। बाजार में लोग चक्कर काट रहे थे, लेकिन खुलेआम पटाखा नहीं मिल रहा था। इसे ही ध्यान में रख इस बार पाटाखा कंपनियों ने होली बम पेश किया है। जिसे लेकर बच्चों में खास उत्साह भी देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
demand high fire crackers gulal bombs in delhi market
गुलाल - फोटो : अमर उजाला

रंगों वाले पटाखे महंगी
रंगों वाले पटाखे का क्रेज ऐसा है कि दुकानों पर मुहमांगी कीमत वसूला जा रहा है। बच्चों के जिद पर माता-पिता भी बच्चों को नाखुश नहीं कर रहे है। अनार वाले होली पटाखें की बात करें तो तीन पटाखें वाले पैक की कीमत 150-200 रुपये तक है। इसी तरह पिस्टल वाले होली पटाखे की कीमत 150 रुपये है। सिटी बजने के साथ गुलाल व रंग फैलाने वाले पटाखे की कीमत 125 रुपये है। इसी तरह सीज फायर सिलिंडर की कीमत 250-1000 रुपये तक है। कई दुकानों पर मशीन गन पिचकारी की मांग है।

विज्ञापन
demand high fire crackers gulal bombs in delhi market
गुलाल वाला पटाखा - फोटो : अमर उजाला

होली का बदला ट्रेंड
होली आते ही रंगों की फुहार, गुलाल की मस्ती का उल्लास छा जाता है। इस बार बच्चों के लिए बहुत कुछ खास है। रंग-गुलाल से परहेज करने वालों के लिए सीज फायर सिलेंडर इस बार उपलब्ध है। इससे गुलाल की बरसात होगी। वहीं नई पिचकारियों से इस बार रंग की जगह गुलाल की धार निकलेगी। इनमें कार्टून करेक्टर वाली पिचकारी की मांग अधिक है। ड्रेगन व बंदूक के आने से होली खेलने का ट्रेंड भी इस बार  बदला बदला दिखेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed