फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से शुरू होने वाला था इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, इन 7 रूट्स के बारे में जरूर जान लें

Sun, 29 Apr 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Apr 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
eastern peripheral will be started from today, travelling time will be reduced on these seven routes
EASTERN PERIPHERAL EXPRESSWAY - फोटो : self

कुंडली से पलवल तक गाजियाबाद के रास्ते जाने वाला 135 किलो मीटर लंबा है ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बन जाने से इस रूट पर बसे इलाकों की दूरियां काफी घट गई हैं। अब इस रूट पर आपको जाम और प्रदूषण का सामना नहीं करना पड़ेगा। कुंडली से पलवल तक आप ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए केवल 70 मिनट में पहुंच जाएंगे। 29 अप्रैल को इसका उद्घाटन होने वाला था लेकिन इसकी तारीख बढ़ा दी गई है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सात इंटरचेंज मौजूद हैं जिससे अब आप एक से दूसरे शहर तक आसानी से जा सकेंगे। आइए जानते हैं वो सात इंटरचेंज कौन-कौन से हैं..

eastern peripheral will be started from today, travelling time will be reduced on these seven routes
eastern peripheral expressway

1) कुंडली-मावीं कला
कुंडली से बिसवा मिल जाने के लिए 18 किलो मीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। फिर वहां से बागपत तक फिर 18 किलोमीटर जाना पड़ता है। इसमें पूरा एक घंटा लग जाता है। जब ईस्टर्न पेरिफेरल शुरू हो जाएगा तो इसकी दूरी 15 किलोमीटर हो जाएगी। इस सफर को तय करने के लिए मात्र 10 मिनट का समय लगेगा।

eastern peripheral will be started from today, travelling time will be reduced on these seven routes
eastern peripheral expressway

2) मावीं कला-दुहाई
बागपत से लोनी होते हुए गाजियाबाद आते हैं ये दूरी करीब 45 किलोमीटर की है। जाम और खराब सड़कों के कारण से बागपत से गाजियाबाद पहुंचने में ही लगभग 3 घंटे तक लग जाते हैं। अब मावीं कला से दुहाई स्थित इंटरचेंज तक की दूरी लगभग 15 किलोमीटर कम हो गई है। यह सफर मात्र 20 मिनट में आप पूरा कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
eastern peripheral will be started from today, travelling time will be reduced on these seven routes
eastern peripheral expressway

3) दुहाई-डासना
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुहाई से डासना के बीच मात्र 8 किलोमीटर की दूरी है। एनएच-24 वाले इस मार्ग से आप पलवल की तरफ या कुंडली की तरफ जा पाएंगे। अभी इन दोनों रास्तों पर जाने के लिए गाजियाबाद के बीच से होकर जाना पड़ता है। नोएडा वालों को भी यह पॉइंट सबसे पास होगा।

विज्ञापन
eastern peripheral will be started from today, travelling time will be reduced on these seven routes
eastern peripheral expressway

4) डासना-बील अकबरपुर
डासना और बील अकबरपुर के बीच की दूरी करीब 19 किलोमीटर है। इससे बुलंदशहर सिकंदराबाद की ओर से आने-जाने वाले लोग ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर सकते हैं। दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर से आने वालों के लिए यह आसान होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed