{"_id":"cc849836d0c9f0968c9a02cbc14aba20","slug":"father-and-brother-of-policemen-killed-while-sleeping","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी के पिता और भाई की सोते वक्त गोलियों से भूनकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी के पिता और भाई की सोते वक्त गोलियों से भूनकर हत्या
Mon, 26 Oct 2015 02:04 AM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के पिता और भाई की सोते वक्त गोलियों से भूनकर हत्या
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निवाड़ी थाना क्षेत्र के उजैड़ा गांव में शनिवार रात हथियारों से लैस पांच हमलावरों ने बरामदे में सो रहे यूपी पुलिस में सिपाही के पिता और भाई की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। घटनास्थल से पुलिस को 12 और 30 बोर पिस्टल के 13 खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या रंजिशन की गई है। हालांकि परिजन रंजिश से इनकार कर रहे हैं। मामले में पांच अज्ञात के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। उजैड़ा गांव में जसपाल उर्फ पप्पू चौधरी (55) परिवार समेत रहते थे। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद)
पुलिसकर्मी के पिता और भाई की सोते वक्त गोलियों से भूनकर हत्या
2 of 5
उनका बड़ा बेटा धीरेंद्र प्रताप यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में बिजनौर में तैनात है। छोटा बेटा राहुल (23) पिता के साथ खेती करता था। बेटी की शादी हो चुकी है। शनिवार रात करीब दो बजे जसपाल, पत्नी गीता और बेटे राहुल के साथ मकान के बरामदे में सोए थे। मकान की दीवार फांदकर पांच हमलावर हाथों में हथियार लिए पहुंचे। आहट सुन गीता की आंख खुल गई। गीता ने खड़े होते हुए शोर मचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उसे धक्का दिया और वह बेहोश हो गई।
पुलिसकर्मी के पिता और भाई की सोते वक्त गोलियों से भूनकर हत्या
3 of 5
इसके बाद हमलावरों ने सोते हुए जसपाल और राहुल की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। होश में आने पर गीता ने शोर मचाया। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर सीओ राजेश सिंह और निवाड़ी एसएचओ डालचंद मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मौके से बरामद 13 खोखों में आठ खोखे 30 बोर पिस्टल के हैं। 30 बोर पिस्टल का इस्तेमाल अधिकतर शार्प शूटर करते हैं। गीता की ओर से पांच अज्ञात लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कई बिंदुओं पर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के पिता और भाई की सोते वक्त गोलियों से भूनकर हत्या
4 of 5
प्रथम दृष्ट्या पुलिस मामला रंजिशन मान रही है। हालांकि मृतक जसपाल के बड़े भाई ओमकार सिंह का कहना है कि उनके परिवार की किसी से रंजिश या दुश्मनी नहीं है। जिस तरह हमलावरों ने बेहोश गीता को छोड़ दिया, उससे लगता है कि उनका मकसद जसपाल और राहुल की हत्या ही करना था। पुलिस को आशंका है कि इस प्रकार मर्डर प्रेम प्रसंग और रंजिश में होते हैं। फिलहाल परिजन किसी से रंजिश होने से इनकार कर रहे हैं। इसके चलते हर एंगल पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के पिता और भाई की सोते वक्त गोलियों से भूनकर हत्या
5 of 5
पुराना एक पारिवारिक विवाद राहुल से जुड़ा सामने आया है। उस पर भी जांच चल रही है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा होगा। परिजनों और ग्रामीणों की मानें तो राहुल उजैड़ा गांव 5 दिन के बाद शनिवार रात लौटा था। वह कस्तला अपनी बहन के घर मातम में गया था। इसके अलावा बिजनौर में तैनात सिपाही को भी शनिवार को घर लौटना था। किसी वजह से वह नहीं लौट पाया। पुलिस का मानना है कि सिपाही के किसी दुश्मन ने तो वारदात को अंजाम नहीं दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।