{"_id":"5de9dc698ebc3e54a64f5c68","slug":"female-companion-seeking-a-share-in-the-hospital-from-dr-om-prakash-kukreja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहिणी में डॉक्टर व महिला साथी की मौत मामले में सामने आया चौंकाने वाला सच, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिणी में डॉक्टर व महिला साथी की मौत मामले में सामने आया चौंकाने वाला सच, पुलिस भी हैरान
Fri, 06 Dec 2019 10:13 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi doctor
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर -15 स्थित निर्वाण अस्पताल के मालिक डॉक्टर ओम प्रकाश कुकरेजा (62) और उनकी महिला साथी सुतापा मुखर्जी (51) की मौत मामले की छानबीन जारी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि सुतापा डॉक्टर कुकरेजा से अस्पताल में हिस्सेदारी मांग रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही थी।
delhi doctor and md death case
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच पिछले चल रही तल्खी की जानकारी अस्पताल के स्टाफ को भी थी। डॉक्टर कुकरेजा के परिजन प्रॉपर्टी वाले एंगल की पुष्टि कर रहे हैं। पुलिस अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह बात भी सामने आई है कि डॉक्टर कुकरेजा की महिला दोस्त से नहीं बन रही थी।
delhi doctor and md death case
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर उसकी हत्या करने के मकसद से ही बैग में पिस्टल लेकर निकले थे। गौरतलब है कि बुधवार को रोहिणी इलाके में निर्वाण अस्पताल के डॉक्टर ओम प्रकाश कुकरेजा और उसकी महिला साथी सुतापा के शव कार में मिले थे। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर कुकरेजा ने सुतापा को दो गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली थी। बृहस्पतिवार को बाबा साहब आंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi doctor and md death case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुतापा पिछले काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थी। उसकी अपने पति से बहुत कम बात होती थी। दोनों काफी समय से मिले भी नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को वे अस्पताल आकर अपनी पत्नी का शव ले गए। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों से बातचीत कर वारदात की वजह जानने की कोशिश की।
विज्ञापन
डॉ. कुकरेजा(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जिसमें काफी हद तक महिला द्वारा निर्वाण अस्पताल में हिस्सेदारी मांगने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही कि ओमप्रकाश अपनी महिला दोस्त को किस तरह पैसों का भुगतान करते थे। पुलिस ने अस्पताल, डॉक्टर कुकरेजा और सुतापा के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाल रही है।