फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्योहारों पर घर जाने को अब तक नहीं कराया रिजर्वेशन तो आपके लिए है अच्छी खबर, ऐसे मिलेगी कन्फर्म सीट

Mon, 07 Oct 2019 01:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Oct 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
festive season special trains now get confirm ticket for going home on diwali and chhath 2019
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

त्योहारी सीजन में अगर आपको घर जाने के लिए ट्रेनों में कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल पाया है तो अब आप फेस्टिव सीजन स्पेशल ट्रेनों में अभी रिजर्वेशन करा सकते हैं। रेलवे ने दरभंगा, लखनऊ और मुजफ्फरपुर समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा।

festive season special trains now get confirm ticket for going home on diwali and chhath 2019
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यह स्पेशल ट्रेनें छठ पर्व तक चलेंगी। इन ट्रेनों के चलने से गाजियाबाद, नोएडा के साथ-साथ हापुड़ के यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। आनंद विहार-कटियार स्पेशल का स्टॉपेज हापुड़ में भी दिया गया है। 

festive season special trains now get confirm ticket for going home on diwali and chhath 2019
फाइल फोटो - फोटो : Social media

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आनंद विहार से कटिहार, जोगबनी, मुजफ्फरपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, दिल्ली से पूर्णिया, नई दिल्ली से पटना, बरौनी, दरभंगा समेत कई स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इनमें से कटियार, जोगबनी, मुजफ्फरपुर, लखनऊ और इलाहाबाद जाने वाली ट्रेनों को गाजियाबाद स्टेशन पर भी स्टॉपेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
festive season special trains now get confirm ticket for going home on diwali and chhath 2019
फाइल फोटो - फोटो : Shutterstock

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कटिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन 23, 26 व 29 अक्तूबर और एक नवंबर को आनंद विहार से चलेगी। इसके अगले दिन यह कटिहार से वापसी करेंगी। आनंद विहार से जोगबनी जाने वाली सुविधा स्पेशल 23 व 27 अक्तूबर को आनंद विहार से चलेगी और 25 व 29 अक्तूबर को जोगबनी से वापस चलेगी।

विज्ञापन
festive season special trains now get confirm ticket for going home on diwali and chhath 2019
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन 29 अक्तूबर को आनंद विहार से और 30 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर से वापस चलेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई है। यानी अब दीपावली पर घर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें कंफर्म टिकट लेने का एक मौका और मिल गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed