{"_id":"5a9cdc594f1c1b21308b4b97","slug":"ghaziabad-couple-death-facebook-account-of-the-couple-has-been-deleted-by-someone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : किसने किया सिंघानिया दंपति का फेसबुक अकाउंट डिलीट, परिजन छिपा रहे कोई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : किसने किया सिंघानिया दंपति का फेसबुक अकाउंट डिलीट, परिजन छिपा रहे कोई बात
Mon, 05 Mar 2018 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
neeraj and ruchi
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संदिग्ध हालातों में बाथरूम में हुई सिंघानिया दंपति की मौत मामले में पती-पत्नी का फेसबुक अकाउंट किसी ने डिलीट कर दिया है...
2 of 5
neeraj and ruchi
- फोटो : facebook
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-एक में शुक्रवार रात बाथरूम में संदिग्ध हालात में मृत मिले पति-पत्नी के फेसबुक अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फेसबुक आईडी से दंपती के फोटो और निजी जानकारियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। इसलिए परिजनों ने दोनों की फेसबुक आईडी हटा दी है। सिंघानिया परिवार मूलरूप से गोरखपुर का रहने वाला है।
3 of 5
neeraj and ruchi
- फोटो : facebook
फेसबुक एकाउंट डिलीट होने के बाद दोनों के आईडी के पासवर्ड की जानकारी को लेकर सवाल खड़े होने लगे। पुलिस का कहना है कि परिवार में किसी के पास दोनों के पासवर्ड व आईडी की जानकारी होगी, जिससे दोनों अकाउंट डिलीट किया गया है। परिजन इस संबंध में बात नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
neeraj and ruchi
- फोटो : facebook
अकाउंट डिलीट किए जाने से साफ हो गया है कि परिवार में कोई न कोई शख्स उनकी निजी जिंदगी के बारे में अच्छे तरीके से वाकिफ था, जिसे नीरज सिंघानिया और उनकी पत्नी रुचि की हर छोटी-बड़ी बात की जानकारी थी। सोशल साइट का एकाउंट और पासवर्ड कोई भी शख्स अपने बेहद करीबी को ही शेयर कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
neeraj and ruchi
- फोटो : facebook
सूत्रों का कहना है कि फेसबुक आईडी के जरिए पुलिस उन लोगों तक पहुंच सकती थी जो दंपती के बेहद करीबी थे, लेकिन अचानक से अकाउंट डिलीट करना भी अपने आप में बड़े सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को लेकर जांच की जा रही है। नीरज निजी कंपनी में बरेली में भी काम कर चुके थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।