फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पड़ोसी ने महिला को मार डाला: जब घर पर नहीं था कोई तो घुस आया फैजान, गला दबा मारा; सबको परेशान कर रहा यह सवाल

Sun, 26 Jul 2026 05:51 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 26 Jul 2026 05:51 PM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी में एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी युवक पर आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पति ने कैमरे में आरोपी को देखा था।

विज्ञापन
A neighbor entered the house and strangled the woman to death
रिजवाना हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में लोनी कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर कॉलोनी में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला रिजवाना (31) की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के दौरान पति व परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। दो छोटे बच्चे ही घर पर थे। पति के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। लोनी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पड़ोसी फैजान के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद घटना के पीछे के कारण का पता चलने की बात कही है।

A neighbor entered the house and strangled the woman to death
रिजवाना हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मूल रूप से मोदीनगर के भोगांव में रहने वाले निसार परिवार के साथ लोनी के प्रेम नगर कॉलोनी में रहते हैं। निसार इकराम नगर कॉलोनी में सिलाई का काम करते हैं। परिवार में पत्नी रिजवाना बच्चे आहद, निदा, मोहम्मद शाद और हुमेरा हैं। निसार ने बताया कि 2014 में उनकी शादी हुई थी।

A neighbor entered the house and strangled the woman to death
रिजवाना हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

परिवार के अन्य सदस्य भी आसपास ही रहते हैं। जिस मकान में रहते हैं उसके ऊपर वाले फ्लोर पर फैजान नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता था। कुछ दिन पहले ही फैजान मकान खाली करके चला गया था। शनिवार को वह इकराम नगर कॉलोनी स्थित किसी रिश्तेदार की मौत पर गए थे। उनके बड़े बच्चे हुमेरा और शाद स्कूल गए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
A neighbor entered the house and strangled the woman to death
रिजवाना हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

घर पर निदा और आहद थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला फैजान घर में घुस आया। घर में घुसकर उनकी पत्नी रिजवाना के साथ मारपीट के बाद रस्सी से गला दबा कर चला गया। वह जब घर पहुंचे तो घटना का पता चला। उन्होंने पास में लगे कैमरे से फैजान को घर से नीचे उतारते हुए देखा था।

विज्ञापन
A neighbor entered the house and strangled the woman to death
रिजवाना हत्याकांड - फोटो : वीडियो ग्रैब

उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed