फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Honour Killing Mystery woman dead body found in field solved brother killed

'मैं उसी से शादी करुंगी, चाहे कुछ हो जाए': बहन की जिद से खौला भाई का खून, पहले गला दबाया फिर ब्लेड से काट डाला

Sun, 26 Jul 2026 06:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 26 Jul 2026 06:48 PM IST
सार

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत तीन दिन पूर्व बहन की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार हुआ। ऑनर किलिंग के शक में आरी के ब्लेड से काटा गला था। ज्वार के खेत में शव डालकर फरार हो गया था। पुलिस ने पेंटर को झुग्गी झोंपड़ी से गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Ghaziabad Honour Killing Mystery woman dead body found in field solved brother killed
आरोपी दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 23 जुलाई को ज्वार के खेत में मिली युवती की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतका के सगे भाई को आला-कत्ल (हत्या में प्रयुक्त आरी के ब्लेड) के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि गत 23 जुलाई की सुबह वेवसिटी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में खेत स्वामी मनोज कुमार के ज्वार के खेत में एक अज्ञात युवती उम्र लगभग 22 वर्ष का शव मिला था। 

विज्ञापन


पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
युवती का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। खेत मालिक की तहरीर पर पुलिस ने धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने क्षेत्र के 400 से 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मोबाइल टावर बीटीएस का डेटा निकालकर घटनास्थल के आसपास की लोकेशन और मूवमेंट का विश्लेषण किया। पुलिस मैनुअल इनपुट और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेंट और पीओपी का काम करता है दीपक
पुलिस ने 26 जुलाई को आरोपी दीपक कुमार 24 वर्ष निवासी ग्राम बंधवाताल, थाना बांसी सिद्धार्थनगर को काजीपुरा में शराब के ठेके के पास बनी झुग्गी-झोपड़ी से गिरफ्तार किया। एसीपी के अनुसार, आरोपी दीपक ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर में पेंट और पीओपी का काम करता है। उसने अपनी बहन रीमा को किसी लड़के से बात करने पर कई बार समझाया था, मगर वह नहीं मानी तो 22 जुलाई को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। 

विज्ञापन

बहन रीमा ने की थी प्रेमी से शादी की जिद
जब रीमा ने उसी लड़के से शादी करने की जिद की, तो गुस्से में आकर दीपक ने पहले उसका गला दबाया और फिर अपने पेंट/पीओपी के काम में इस्तेमाल होने वाली आरी के ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ज्वार के खेत में छिपाकर फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया आरी का एक ब्लेड बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed