यूपी के गाजियाबाद जिले में मंगलवार की देर रात एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। तीनों लड़कियों के खुदकुशी करने के बाद जब पुलिस की फील्ड यूनिट टीम कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, तब वह भी हैरान रह गई। कमरे में जलती आर्टिफिशियल एलईडी लाइटें और फर्श पर कई तस्वीरें बिछी हुई थीं। फोटो तीनों बहनों के बचपन की थीं, किसी में पिता के साथ तो कई परिवार के अन्य सदस्यों के साथ की फोटो थीं। यह कमरा घर का पूजा कक्ष था। आमतौर पर बच्चों से लेकर बड़ों तक का इस कमरे में आना था।
गाजियाबाद सुसाइड: अजीबोगरीब स्केच, क्रॉस व फर्श पर ऐसी तस्वीरें, तीनों बहनों का हैरान करने वाला पूजा का कमरा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:20 PM IST
सार
9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन बहनों के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस को कमरे में जलती एलईडी लाइटें, बचपन की तस्वीरें और दीवारों पर क्रॉस के निशान मिले हैं। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
