सब्सक्राइब करें

UP: 700 और 70 गज के दो प्लॉट, फिर क्यों छोड़ा गांव? ये सवाल उलझा रहे गुत्थी; गाजियाबाद सुसाइड में नया सस्पेंस

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Feb 2026 01:11 PM IST
सार

गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या में कई सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं। कुछ तथ्यों ने जांच की दिशा तय करने में मदद की तो कुछ बयानों ने कहानी को और उलझा दिया।

विज्ञापन
Ghaziabad Triple Suicide Two plot in Delhi why did leave his village unanswered questions complicating mystery
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या को 72 घंटे से अधिक वक्त बीत चुका है, लेकिन मामले से जुड़े कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। इस बीच पुलिस किशोरियों के पिता चेतन से दो से तीन बार पूछताछ कर चुकी है। जांच के अलग-अलग चरणों में चेतन ने दो बार मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए, जहां उन्होंने स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।


इन तीन दिनों में पुलिस जांच के दौरान मामले की कई परतें खुलीं, लेकिन नई आशंकाएं और विरोधाभास भी सामने आते चले गए। कुछ तथ्यों ने जांच की दिशा तय करने में मदद की तो कुछ बयानों ने कहानी को और उलझा दिया।
Trending Videos
Ghaziabad Triple Suicide Two plot in Delhi why did leave his village unanswered questions complicating mystery
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवारिक रिश्तों की जटिलता, आर्थिक स्थिति को लेकर दावे, बच्चों की पढ़ाई और दिनचर्या से जुड़ी अधूरी जानकारियां, ये सभी बिंदु अब भी पुलिस के लिए गुत्थी बने हुए हैं। इनके जवाब खोज रहीं जांच एजेंसियां हर कड़ी जोड़ने और घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने लाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, अब तक कोई ठोस सिरा हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Triple Suicide Two plot in Delhi why did leave his village unanswered questions complicating mystery
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि कुछ बिंदुओं पर बयानों में विरोधाभास दिखाई दिया है। पूछताछ और पड़ताल का क्रम जारी है। हर पहलू को खंगाला जा रहा है, ताकि समझा जा सके कि ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिन्होंने तीनों बहनों को यह कदम उठाने पर मजबूर किया। जो भी तथ्य पुष्ट होंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
Ghaziabad Triple Suicide Two plot in Delhi why did leave his village unanswered questions complicating mystery
एंबुलेंस में शव को लेकर जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसी भी क्या मजबूरी कि पढ़ा नहीं सके?
हादसे के बाद से यह बात सामने आ रही है कि निशिका ने चौथी, प्राची ने तीसरी और पाखी ने दूसरी कक्षा तक ही पढ़ाई की थी। इसके बाद तीनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। शुरुआती पूछताछ में पिता ने आर्थिक तंगी को इसकी वजह बताया। सवाल यह है कि यदि हालात इतने खराब थे तो बच्चों को किसी सरकारी स्कूल में दाखिल क्यों नहीं कराया गया? दो पत्नियां, किराये का फ्लैट और पूरे परिवार का खर्च उठाने वाले पिता के पास क्या बेटियों की बुनियादी शिक्षा का भी विकल्प नहीं था? माता-पिता या परिवार का कोई सदस्य यह नहीं बता पा रहा कि तीनों बहनें किस स्कूल में पढ़ती थीं। छह माह पहले दोनों बेटियों को चेतन ने मोबाइल भी दिलाया था।
विज्ञापन
Ghaziabad Triple Suicide Two plot in Delhi why did leave his village unanswered questions complicating mystery
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोचिंग जाती थीं, लेकिन कहां? 
हादसे के बाद से स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि तीनों बहनें नियमित रूप से कोचिंग जाया करती थीं। हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे किससे ट्यूशन पढ़ रही थीं। किस विषय की और किस जगह पर। इस दिशा में पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed