{"_id":"69880db498f26c7a8c09a994","slug":"ghaziabad-three-sisters-suicide-chetan-3-marry-in-16-years-he-misled-people-by-mentioning-only-two-marriages-2026-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 16 वर्ष में तीन शादियां, चेतन ने दो बताकर इसलिए किया गुमराह, गाजियाबाद सुसाइड केस में एक और नया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 16 वर्ष में तीन शादियां, चेतन ने दो बताकर इसलिए किया गुमराह, गाजियाबाद सुसाइड केस में एक और नया खुलासा
समीर बिसारिया, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:03 AM IST
सार
गाजियाबाद में तीन बहनों की खुदकुशी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बच्चियों के पिता चेतन कुमार ने 16 साल में दो नहीं, तीन शादियां की थीं। चेतन ने पुलिस को दो बताकर गुमराह किया था। पुलिस को तीन मैरिज सर्टिफिकेट मिले हैं। तीसरी पत्नी टीना बच्चों को कोरियन कल्चर से छुटकारा दिलाना और पढ़ाना चाहती थी।
गाजियाबाद में तीन बहनों निशिका, प्राची व पाखी की आत्महत्या के मामले में नित नई परतों के खुलने का सिलसिला जारी है। अब पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोरियों के पिता चेतन कुमार ने बीते 16 वर्षों में दो नहीं, तीन शादियां की थीं। इनसे जुड़े तीन मैरिज सर्टिफिकेट पुलिस को मिले हैं।
यह भी सामने आया है कि तीसरी पत्नी टीना बच्चों को कोरियन कल्चर की लत से दूर कर दोबारा पढ़ाई की ओर ले जाने का प्रयास कर रही थी। उसी के कहने पर चेतन ने एक माह पहले तीनों बेटियों का ट्यूशन लगवाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेतन ने अपने बयानों में तीन शादियों की बात छिपाई थी।
Trending Videos
2 of 13
फ्लैट में फैली तस्वीरें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब जांच के दौरान पुलिस को पता चला चला है कि चेतन ने वर्ष 2010 में सुजाता से पहली शादी की थी। इसके बाद वर्ष 2013 में उसकी बहन हिना से विवाह किया। वर्ष 2021 में सीलमपुर निवासी टीना से कोर्ट मैरिज की थी। चेतन का कहना है कि वह अपने चरित्र को लेकर सवालों से बचना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अशिक्षित हैं सुजाता और हिना
पुलिस के मुताबिक, सुजाता और हिना अशिक्षित हैं। बेटियों की पढ़ाई-लिखाई पर उनका विशेष ध्यान नहीं था। इसके विपरीत टीना बच्चों को शिक्षित करना चाहती थी। उन्हें मोबाइल पर अधिक समय बिताने से लगातार टोकती रहती थी।
4 of 13
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीना को जब बेटियों के कोरियन कल्चर से जुड़ाव की जानकारी हुई तो उसने चेतन से बात की। इसके बाद चेतन ने बेटियों के मोबाइल फोन ले लिए। उनका ट्यूशन लगवाया। ट्यूशन टीचर ने जब शिकायत की कि तीनों बच्चियां वहां भी खुद को कोरियन बताती हैं तो घर में डांट-फटकार का सिलसिला बढ़ गया।
विज्ञापन
5 of 13
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में कमरे की दीवार पर किशोरी ने लिखी लाइन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोरियन ने बेटियों को मार डाला
हादसे के बाद से सुजाता और हिना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। दोनों सदमे में हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम कई बार चेतन के घर बातचीत के लिए जा चुकी है। इस दौरान सुजाता और हिना बातचीत के बीच अचानक यह कहते हुए बेसुध हो जाती हैं कि कोरियन ने मेरी बेटी को मार डाला। काफी देर तक यही बात दोहराती रहती हैं। फिलहाल चेतन, टीना और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।