{"_id":"6986e1248d04584c8206a3b8","slug":"ghaziabad-triple-suicide-why-did-write-tina-mom-in-note-suicide-note-suspected-to-be-in-prachi-handwriting-2026-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: सुसाइड नोट में 'टीना' को क्यों लिखा मम्मी? क्या वो है चेतन की तीसरी बीवी; गाजियाबाद सुसाइड में नया ट्विस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सुसाइड नोट में 'टीना' को क्यों लिखा मम्मी? क्या वो है चेतन की तीसरी बीवी; गाजियाबाद सुसाइड में नया ट्विस्ट
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:00 PM IST
सार
गाजियाबाद में जिस फ्लैट की बालकनी से कूदकर तीन बहनों ने खुदकुशी की थी, उस फ्लैट में मिले सुसाइड नोट ने मामले को एक अलग ही मोड़ दे दिया। नोट में 'टीना' को मम्मी संबोधित किया गया है। इस एक शब्द ने पारिवारिक रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टीना चेतन की तीसरी पत्नी है या साली।
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में फ्लैट के जिस कमरे से तीनों किशोरियों ने छलांग लगाई, वहां मिली डायरी में आठ पेज का सुसाइड नोट किसने लिखा, इस बात से पर्दा अभी नहीं उठ सका है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच मंझली बहन प्राची की ओर इशारा कर रही है।
परिवार के लोगों ने पुलिस पूछताछ में उसी की लिखावट होने की बात कही है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने सुसाइड नोट व अन्य दस्तावेजों को विशेषज्ञों के पास भेजा है।
पिछले कुछ समय से तीनों बहनें स्कूल भले नहीं जा रही थीं, लेकिन परिवार के अनुसार उन्होंने शुरुआती शिक्षा प्राप्त कर ली थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इंटरनेट और वीडियो की मदद से तीनों कोरियन व अंग्रेजी भाषा सीख रही थीं। इससे यह बात साफ है कि वे पढ़ना-लिखना जानती थीं।
Trending Videos
2 of 14
ghaziabad suicide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब परिजनों के सामने सुसाइड नोट रखकर लिखावट के बारे में पूछा गया तो मौसी टीना ने उसे प्राची की बताया। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आ चुकी है कि प्राची तीनों बहनों में लीडर थी। वही तीनों के लिए फैसले लेती थी।
फिर चाहे वो खाना खाने का हो या कपड़े खरीदने और एक साथ बाथरूम जाने का। निशिका और पाखी उसकी हर बात मानते थे। इस कारण पुलिस का शक पुख्ता हो रहा है। इसकी पुष्टि के लिए अधिकारियों ने घर में मिली निशिका और प्राची की पुरानी नोटबुक को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब भेजा है। जिससे पता लगाया जा सके कि सुसाइड नोट की लिखावट किसकी है।
4 of 14
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद पुलिस को मिला नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुसाइड नोट में 'टीना' मम्मी क्यों लिखा?
फ्लैट पर मिले सुसाइड नोट ने मामले को एक अलग ही मोड़ दे दिया। नोट में 'टीना' को मम्मी संबोधित किया गया है। इस एक शब्द ने पारिवारिक रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टीना चेतन की तीसरी पत्नी है या साली।
विज्ञापन
5 of 14
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में कमरे की दीवार पर किशोरी ने लिखी लाइन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के अनुसार, हादसे के दूसरे दिन यह आशंका जताई गई कि चेतन और टीना की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। हालांकि, बृहस्पतिवार को पुलिस पूछताछ में चेतन ने टीना को अपनी साली और चौथी बेटी देबू को हिना की बेटी बताया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।