सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity was cut off for five hours in six areas of THA

Ghaziabad News: टीएचए के छह इलाकों में पांच घंटे गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for five hours in six areas of THA
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए के पांच इलाकों में शनिवार मरम्मत कार्य के नाम पर करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। वसुंधरा, वैशाली, शालीमार गार्डन, डिफेंस कॉलोनी और गिरधर एंक्लेव में सुबह से ही मरम्मत कार्यों के नाम पर बिजली काट दी गई। लोगों को आरोप है कि मरम्मत कार्य के नाम पर रोजाना बिजली गुल हो रही है। इससे दैनिक कार्यों को करने में परेशानी हो रही है।
Trending Videos


शालीमार गार्डन निवासी गौरव भाटी ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रही। इसकी वजह से घर में अंधेरा छाया रहा, जिससे दैनिक कार्यों को करने में दिक्कत हुई। उन्होंने बताया कि बताया कि जब 1912 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। इस दौरान पता चला पेड़ों की छंटाई का कार्य इलाके में किया गया, लेकिन इसकी जानकारी पूर्व में नहीं दी गई। वसुंधरा सेक्टर-2 निवासी दिलीप ने बताया की सुबह इलाके की 33 केवी लाइन में फॉल्ट हुआ। इसकी वजह से करीब पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही, जिससे दुकान का संचालन प्रभावित हुआ। वहीं, वसुंधरा सेक्टर- एक से 19 तक भी पांच घंटे की कटौती से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, ऊर्जा निगम जोन तीन के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही है। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को पूर्व में मैसेज के माध्यम से जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed