सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   53,000 duped on pretext of updating banking app

Ghaziabad News: बैंकिंग एप अपडेट कराने के बहाने 53 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
53,000 duped on pretext of updating banking app
विज्ञापन
कौशांबी। थानाक्षेत्र के भोवापुर निवासी अजीत कुमार चौरसिया से साइबर अपराधियों ने 53 हजार रुपये ठग लिए। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के आधिकारिक बैंकिंग एप योनो (यू ओनली नीड वन) को अपडेट कराने के बहाने वारदात की गई। शुक्रवार रात पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos

पीड़ित अजीत कुमार ने बताया कि 25 जनवरी को उनके नंबर पर एक मैसेज आया था। इसमें योनो एप अपडेट न करने पर खाता बंद होने की चेतावनी दी थी। एक फॉर्म भी उन्हें भेजा गया और उसे भरने को कहा गया। उन्होंने मैसेज को बैंक का मानते हुए फॉर्म भरकर दिए गए लिंक पर क्लिक किया तब उनके पास एक कॉल आई। सामने वाले व्यक्ति ने उनसे मोबाइल पर आया ओटीपी मांगा। ओटीपी बताते ही कॉल कट गई और उनके खाते से 53 हजार रुपये भी निकल गए। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है उन्हें फ्रीज करा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed