{"_id":"614ec1df74938c02433eed3c","slug":"muradnagar-five-murder-of-family-killer-leelu-tyagi-had-pleaded-from-police-to-release-his-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल में पांच हत्या: कातिल लीलू ने पुलिस से कहा था-चाहे जितना रुपया ले लो, मेरे बेटे को छोड़ दो, इस मामले में गया था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 साल में पांच हत्या: कातिल लीलू ने पुलिस से कहा था-चाहे जितना रुपया ले लो, मेरे बेटे को छोड़ दो, इस मामले में गया था जेल
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad murder case
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
संपत्ति के लिए परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाले मुरादनगर के बसंतपुर सैंतली निवासी लीलू त्यागी ने जिस इकलौते बेटे शैंकी के लिए कुनबे के पांच सदस्य मार डाले, वह भी अपराध की दुनिया में कदम रख चुका है। शैंकी उर्फ विभोर त्यागी और उसके साथी ने छह जुलाई को सिहानी गेट में केन्या निवासी महिला रोजमैरी वाजनीरू से लूटपाट की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 20 साल पहले बड़े भाई सुधीर की हत्या के बाद लीलू त्यागी ने भाभी अनीता को पत्नी के तौर पर रख लिया था। जिसके बाद अनीता ने बेटे शैंकी उर्फ विभोर त्यागी को जन्म दिया। इसी इकलौते बेटे को कुनबे की संपत्ति का मालिक बनाने के लिए लीलू ने अपने दो भाइयों के बच्चों की हत्या की। पुलिस के मुताबिक, लीलू अपने बेटे से बहुत प्यार करता है। इसी लाड़-प्यार ने उसे बिगाड़ दिया। गलत संगत में रहने के कारण उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा।
Trending Videos
हत्यारोपी लीलू
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, शैंकी ने केन्या निवासी रोजमैरी वाजनीरू से ऑनलाइन संपर्क किया। जब वह दिल्ली आई तो काम के बहाने से पिछली छह जुलाई को सिहानी गेट में बुलाया। वहां से उसने उसे अपनी कार में बैठा लिया और सुनसान इलाके में ले गया। हमदर्द फैक्टरी के पास रोजमैरी से 12 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। रोजमैरी ने सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
चाहे जितना रुपया ले लो, मेरे बेटे को छोड़ दो
लीलू ने पुलिस से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई थी। कहा कि शैंकी उसका इकलौता बेटा है। चाहे जितना रुपया ले लो, लेकिन उसे छोड़ दो। लीलू ने बेटे को छोड़ने की एवज में 10 लाख रुपये तक देने की पेशकश भी की, लेकिन विदेशी महिला से लूट का मामला होने के कारण पुलिस ने छोड़ने से साफ इनकार कर दिया था।
लीलू ने पुलिस से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई थी। कहा कि शैंकी उसका इकलौता बेटा है। चाहे जितना रुपया ले लो, लेकिन उसे छोड़ दो। लीलू ने बेटे को छोड़ने की एवज में 10 लाख रुपये तक देने की पेशकश भी की, लेकिन विदेशी महिला से लूट का मामला होने के कारण पुलिस ने छोड़ने से साफ इनकार कर दिया था।
ghaziabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
मां के साथ फरार चल रहा शैंकी
मुरादनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि लीलू का बेटा शैंकी आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह लूट के मामले में सिहानी गेट थाने से जेल जा चुका है। रेशू की हत्या में पुलिस ने लीलू की घेराबंदी की तो शैंकी भी अपनी मां अनीता के साथ फरार हो गया। हालांकि, रेशू की हत्या में दोनों का कोई रोल नहीं है।

मृतक
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि आरोपी लीलू ने 20 साल पहले अपने बड़े भाई सुधीर त्यागी, 15 साल पहले सुधीर त्यागी की छोटी बेटी पायल (8), 12 साल पहले सुधीर त्यागी की बड़ी बेटी पारुल (16) और 8 साल पहले दूसरे भाई ब्रिजेश के छोटे बेटे नीशू (16) और 8 अगस्त को दूसरे भतीजे रेशू की हत्या कर दी थी।बृहस्पतिवार को पुलिस ने रेशू की हत्या का खुलासा कर चाचा लीलू त्यागी, हापुड़ के नंगौला निवासी रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र त्यागी और संभल निवासी उसके नौकर राहुल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में लीलू ने खुलासा करते हुए 20 साल में पांच परिजनों की हत्या कबूली थी।