{"_id":"61626c008ebc3e628c15e01c","slug":"woman-murdered-in-ghaziabad-loni-the-sound-of-loud-songs-was-coming-from-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला का बेरहमी से कत्ल: अचानक घर से आने लगी थी गानों की तेज आवाज, पड़ोसी बोले-दस मिनट बाद हो गई थी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का बेरहमी से कत्ल: अचानक घर से आने लगी थी गानों की तेज आवाज, पड़ोसी बोले-दस मिनट बाद हो गई थी बंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Oct 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
लोनी में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी की अशोक विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर बदमाशों ने घर में घुसकर महिला मुनिया (35) को बंधक बनाकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लूटपाट कर गेट बंद कर फरार हो गए। पड़ोसियों ने बताया कि जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त उन्होंने घर में तेज आवाज में गाने चला दिए। करीब 10 मिनट बाद बंद भी हो गए थे। परिजनों ने बताया कि घर से 70 हजार नकद और सवा लाख के गहने गायब हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बागपत के दौलतपुर निवासी दिलशाद पत्नी मुनिया (35), बेटी अलिशा (13), आहत (10) और अरहाम (3) के साथ रहते हैं। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह दिलशाद काम पर चले गए थे। अलिशा और आहत दोनों पढ़ाई कर दोपहर करीब डेढ़ बजे घर पहुंची तो मुख्य गेट पर कुंडी लगी थी।
Trending Videos
मृत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे दरवाजा खोलकर अंदर गए तो मुनिया सोफे पर मृत पड़ी थी, उनके हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे, गले पर कपड़ा बंधा हुआ था। तीन साल का बेटा उनके पास खड़ा रो रहा था। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस को बेड के अंदर एक लाख रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि दिलशाद के ड्यूटी पर जाने के बाद बच्चे भी स्कूल चले जाते हैं। सुबह आठ बजे से डेढ़ बजे तक मुनिया गेट बंद ही रखती थी। वह अपने मकान के ऊपरी कमरे में रहती थी। नीचे फ्लोर पर वह साफ सफाई के लिए आती थी। वह किसी अंजान के लिए दरवाजा नहीं खोलती थी। अंदेशा है कि किसी जान पहचान वाले ने ही घटना को अंजाम दिया।
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घर से आ रही थी तेज गानों की आवाज
पड़ोसियों का कहना है कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर के अंदर से तेज गाने बजने की आवाज आ रही थी। दस मिनट बाद गानों की आवाज बंद हो गई। अंदेशा है कि बदमाशों ने तेज गाने इसलिए बजाए ताकि आवाज बाहर न जा सके।

शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हो सकता है कोई करीबी
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा का कहना है कि घटना में किसी करीबी के शामिल होने का अंदेशा है। इतनी आबादी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति का घर में घुसना आसान नहीं है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कॉल डिटेल और आसपास के लोगों से बात कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।