सब्सक्राइब करें

जीमैट-जेईई पास करवाने वाला गैंग: रूसी हैकर्स की मदद से किसी भी सिस्टम में घुस जाता था गिरोह, राज की गर्लफ्रेंड का रोल भी आया सामने

शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 06 Jan 2022 09:45 AM IST
विज्ञापन
GMAT JEE solver gang busted russian hackers were used for papers hacking accused also went Russia and hackers stayed at his place in lockdown
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पिछले करीब पांच सालों से राज तेवतिया ऑनलाइन एग्जाम पास करवाने का धंधा कर रहा है। उसका दावा है कि रूसी हैकर्स की मदद से वह किसी भी सिस्टम में घुस सकता है। अपनी गर्लफ्रेंड की मदद से आरोपी रूसी हैकर्स के संपर्क में आया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और एसएससी के लिए होने वाले एग्जाम में भी सेंध लगाकर वहां लोगों को पास करवाया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और एसएससी के लिए होने वाले एग्जाम में भी सेंध लगाकर वहां लोगों को पास करवाया है। छानबीन के दौरान हरियाणा पुलिस और सीबीआई को इसकी करतूत का पता चल गया था, जिसके बाद से राज की तलाश जारी थी। अब राज दिल्ली पुलिस के हाथ लगा है।

Trending Videos
GMAT JEE solver gang busted russian hackers were used for papers hacking accused also went Russia and hackers stayed at his place in lockdown
आरोपी राज तेवतिया - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वर्ष 2018 में वह हैकर्स से मिलने के लिए रूस गया था। उसके कहने पर 2020 में कुछ हैकर्स यहां भारत में आए थे और लॉकडाउन में फंस गए थे। उनकी मौजूदगी का पुलिस को पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
GMAT JEE solver gang busted russian hackers were used for papers hacking accused also went Russia and hackers stayed at his place in lockdown
आरोपी मोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महज बीए प्रथम वर्ष पास राज तेवतिया शुरुआत में टूर एंड ट्रैवल का काम करता था। शादी के बाद इसकी पत्नी ने ऑन लाइन एग्जाम दिया। जिसके बाद राज को ऑन लाइन एग्जाम में नकल करवाने का पता चला।

GMAT JEE solver gang busted russian hackers were used for papers hacking accused also went Russia and hackers stayed at his place in lockdown
आरोपी हेमल शाह - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने धीरे-धीरे कुछ ऑनलाइन परीक्षा दिलवाने वाले सेंटर में हिस्सेदारी ले ली। इसके बाद आरोपी वर्ष 2017 से पूरी तरह ऑनलाइन एग्जाम को पास करवाने के धंधे में उतर गया। इसी साल आरोपी ने आगरा में अपने दोस्त के साथ मिलकर ऑन लाइन एग्जाम करवाने वाला सेंटर खोला। इसके बाद वह अवैध धंधे में उतर गया। इसके बाद आरोपी ने जयपुर और कोटा में इसी तरह के सेंटर खोला। इनके सेंटर के नकल करवाने का पता चला तो आरोपी के सेंटरों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। इसके बाद वह लगातार दूसरे राज्यों में नाम बदलकर सेंटर खोलता गया।

विज्ञापन
GMAT JEE solver gang busted russian hackers were used for papers hacking accused also went Russia and hackers stayed at his place in lockdown
आरोपी एस. धुन्ना - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के जरिये रूसी हैकर्स के संपर्क में आया। इसके बाद वह एक आयोजन में शामिल होने के लिए रूस भी गया। वहां उसने भारत में होने वाले ऑन लाइन एग्जाम को हैक करने के लिए टूल बनाने के लिए कहा। वहां से हैकर्स से बातचीत कर उनको भारत भी लाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed