{"_id":"622cd4447275934a56126da1","slug":"gokulpuri-fire-accident-jhuggi-basti-me-lagi-aag-gokulpuri-fire-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोकुलपुरी अग्निकांड: बजनी थीं शहनाइयां पर उठीं सात अर्थियां, पिता के आंसुओं और सीने पर लिखा नाम देख रो पड़ा श्मशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकुलपुरी अग्निकांड: बजनी थीं शहनाइयां पर उठीं सात अर्थियां, पिता के आंसुओं और सीने पर लिखा नाम देख रो पड़ा श्मशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 13 Mar 2022 03:31 AM IST
सार
ऐसे में शवों को अग्नि देने के लिए परिवार के अलावा अन्य स्थानीय लोग भी पहुंचे। जैसे ही एक ही परिवार के पांच व दूसरे परिवार के दो सदस्यों को अग्नि दी गई तो परिजनों के साथ अन्य लोगों का भी दर्द फूट पड़ा। इस दौरान रो-रो कर कई महिलाएं बेहोश भी हो गईं।
गोकुलपुर गांव में बसी इन झुग्गियों में अगले एक सप्ताह से एक माह के भीतर ही कई परिवारों में शहनाइयां बजने वाली थीं। लेकिन, अनहोनी ने कई परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। इसमें एक ही स्थान पर रहने वाले तीन परिवार हैं, जिनकी बेटियों के हाथों में सुहाग की मेहंदी रचने से रह गई। वहीं, इन परिजनों द्वारा जमा पूंजी से जोड़ा गया शादी का सामान भी झुग्गियों में जलकर खाक हो गया है।
अगले माह होने वाली थी रेशमा की शादी
मृतक परिवार से बबलू की बहन रबीना ने बताया कि बहन रेशमा की शादी अगले माह तय थी। इसे लेकर परिवार बीते तीन-चार माह से तैयारियां में जुटा हुआ था। बहन की शादी गांव में धूमधाम से करने के लिए भाई-बहनों ने पाई-पाई जोड़कर करीब ढाई लाख रुपये का इंतजाम किया था। इसमें से कुछ रुपये के आभूषण व अन्य सामान खरीदकर घर में जमा भी कर लिया था। बाकी का इंतजाम गांव में पहुंचकर करना था। इसके लिए गांव में शादी को लेकर भी अन्य तैयारियां चल रही थीं। बकौल रबीना, रेशमा के लिए खरीदे गए नए कपड़ों से लेकर आभूषण भी झुग्गी के साथ जलकर खाक हो गया।
Trending Videos
2 of 8
गोकुलपुरी अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
झुग्गी में रहने वाले पप्पू ने बताया कि उनकी बेटी आरती का विवाह तय कर दिया गया था। अगले एक सप्ताह में ही शहनाइयां बजने वाली थी। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली थी और विवाह के लिए आभूषण और कपड़े भी खरीद लिए थे। लेकिन, आग इतनी तेजी से फैली की सिर्फ जान बचाना ही संभव हो सका। बेटी के लिए तैयार शादी का जोड़ा, अन्य कपड़े और आभूषण आग की लपटों में खाक हो गए। पप्पू के मुताबिक, बेटी के लिए साल भर से पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। लेकिन, एक झटके में ही सब कुछ खत्म हो गया। अब बेटी के हाथों की मेहंदी रचाने का भी इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
गोकुलपुरी अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
झुग्गी में रहने वाली एक अन्य महिला ज्योति ने बताया कि उनकी बेटी रोशनी की शादी अगले दो माह में होनी थी। इसे लेकर झुग्गी में रहने वाले अन्य लोगों के सहयोग से शादी का सामान इकट्ठा किया था। अगले माह उन्नाव स्थित गांव जाकर तैयारियां करने की योजना थी। बेटी की शादी को लेकर बहुत उम्मीदें थी, लेकिन अब सारी उम्मीदें आग के साथ जलकर खाक हो गई हैं।
4 of 8
गोकुलपुरी अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
हादसे से पीड़ित पिंटू और रोमा आठ माह पहले हुई अपने बेटे की मौत को भूलते कि उनके सामने दो और चिराग बुझ गए। झुग्गियों की आग ने रोमा और पिंटू के बच्चे रोशन और दीपिका को भी उनसे छीन लिया। हादसे में रोमा और पिंटू भी घायल हैं। हालांकि, पिंटू का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम अपने सीने पर लिखवा रखा है।
विज्ञापन
5 of 8
गोकुलपुरी अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
पिंटू इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि उनके जिगर का टुकड़ा चला गया है। पिंटू का कहना है कि उनका बेटा आज भी लिखे हुए नाम के साथ सीने में मौजूद है। वहीं, पिंटू के पिता संतू के मुताबिक, करीब आठ माह पहले ही पोते को कुत्ते ने काट लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।