फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला की खबर का असर: थाने और चौकियों की कटी बिजली, टॉर्च से काम चला रही योगी की पुलिस

Mon, 08 May 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 08 May 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
impact of amar ujala news many police station electricity supply cut in noida
- फोटो : लाल सिंह

जिले में थाने और चौकियों द्वारा बिजली का प्रयोग करने के बाद बिल जमा न करने पर विद्युत विभाग ने एमडी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को 3 थानों समेत 12 चौकियों के कनेक्शन काट दिए हैं। इन थानों और चौकियों के अलावा पुलिस आवास कॉलोनियों पर विभाग का करीब 93 लाख रुपये बकाया है। यह कार्रवाई अमर उजाला में प्रकाशित हुई खबर के बाद की गई है। दरअसल, अमर उजाला ने 2 मई के अंक में सेक्टर-6, सेक्टर-57 और सेक्टर-54 की चौकियाें में एयरकंडीशनर चल रहे हैं। वह भी बिना किसी कनेक्शन और मीटर के हैं। 4 मई के अंक में अमर उजाला ने विद्युत विभाग की पुलिस विभाग पर मेहरबानी का समाचार प्रकाशित किया था।

impact of amar ujala news many police station electricity supply cut in noida
- फोटो : लाल सिंह
इस खबर का संज्ञान लेते हुए एमडी अभिषेक प्रकाश ने बकाया पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकियों और पुलिस की आवासीय कालोनियों पर बकाया होने के कारण कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अफसरों ने एमडी के निर्देश का पालन करते हुए सेक्टर-24, सेक्टर-58 और फेज थ्री थानों समेत चौकियों और आवासीय कालोनियों के कनेक्शन काट दिए हैं। उधर, अधिशासी अभियंता राघवेंद्र ने बताया कि एसएसपी लव कुमार को पत्र लिखकर उन्होंने अपने डिवीजन का 93 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा है। जिससे विद्युत व्यवस्था को संचालित किया जा सके।
 
impact of amar ujala news many police station electricity supply cut in noida
- फोटो : लाल सिंह
आनन-फानन में दिए चौकियों पर कनेक्शन और लगाए मीटर
नोएडा। शहर में पुलिस चौकियों पर चोरी से चलाई जा रही बिजली की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार को 4 चौकियों पर आनन-फानन में कनेक्शन देकर मीटर लगा दिए गए। अब विभाग की ओर से मुहिम चलाकर सभी चौकियों पर कनेक्शन दिए जाएंगे। अधिशासी अभियंता राघवेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेक्टर-61, सेक्टर-65, सेक्टर-63 और सेक्टर-22 की चौकियों पर कनेक्शन देते हुए मीटर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
impact of amar ujala news many police station electricity supply cut in noida
- फोटो : लाल सिंह

उधर, अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल का कहना है कि ऐसे सभी पुलिस स्टेशन और पुलिस चौकियों को चिन्हित कराया जा रहा है। इससे सभी थाने और चौकियों को कनेक्शन देने के साथ-साथ मीटर भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
impact of amar ujala news many police station electricity supply cut in noida
- फोटो : लाल सिंह

कनेक्शन कटने से थाने में छाया अंधेरा: थाने और चौकियों की बिजली कटने के बाद थाने में अंधेरा छा गया और आलम यह था कि पूरा काम बंद हो गया और पुलिसकर्मी टार्च एवं मोबाइल की टार्च जलाकर अंधेरे में किसी तरह देखने का प्रयास कर रहे थे। पुलिसकर्मी बिजली अफसरों को फोन लगा रहे थे लेकिन उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था। जब अमर उजाला टीम मौके पर पहुंची तो पुलिसकर्मियों को पता चला कि उनके थाने की बिजली काट दी गई है तो वह दंग रह गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed