फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 87 साल की हुई भारतीय वायुसेना, हिंडन एयरबेस पर वायुयोद्धाओं ने दिखाया शौर्य

Tue, 08 Oct 2019 12:32 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 08 Oct 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Indian Air force 87th Foundation day celebration at Hindon Airbase Ghaziabad
airforce day

समय-समय पर शौर्य और साहस का परिचय देने वाली भारतीय वायुसेना आज 87 साल की हो गई है। इस अवसर पर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वायुसेना दिवस के कार्यक्रम के दौरान आज हमारे जवानों ने लड़ाकू विमानों के साथ हवा में अद्भुत करबत दिखाए। यहां तस्वीरों में देखें भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस की झलक:




 

Indian Air force 87th Foundation day celebration at Hindon Airbase Ghaziabad
airforce day - फोटो : ani

भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्तूबर 1932 को हुई थी। हर साल की तरह इस बार भी हिंडन एयरबेस पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नित नई चुनौतियों का सामना करने वाली वायुसेना का सम्मान बढ़ाने के लिए आज नौसेना अध्यक्ष करमवीर सिंह और थल सेना अध्यक्ष बिपिन रावत भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दोनों अध्यक्षों का जनरल सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया। ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर भी कार्यक्रम में पहुंचे। 

Indian Air force 87th Foundation day celebration at Hindon Airbase Ghaziabad
airforce day - फोटो : अमर उजाला

हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित एयर शो में पहली बार लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे और हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर चिनूक ने भी अपनी ताकत दिखाई। इस कार्यक्रम में चार स्क्वॉड्रन ने हिस्सा लिया जिनका नेतृत्व क्रमशः अभिषेक कुमार, राजनदीप बेनीवाल, अंकित सैनी, सागर गौड़ ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Air force 87th Foundation day celebration at Hindon Airbase Ghaziabad
airforce day - फोटो : ani

कार्यक्रम की शुरुआत वायुसेना की परेड के साथ हुई जिसके बाद जवानों को विशिष्ट व अति विशिष्ट सेवाओं के लिए मेडल प्रदान किए गए। इस दौरान 51वीं स्क्वॉड्रन यानी विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की स्क्वॉड्रन को भी सम्मानित किया गया। साथ ही पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक करने वाली नौवीं स्क्वॉड्रन को भी युद्ध सेवा मेडल देकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Indian Air force 87th Foundation day celebration at Hindon Airbase Ghaziabad
airforce day - फोटो : ani

इसके बाद शिवांगी राजावत के नेतृत्व में निशान टोली के मार्च के दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खड़े होकर इसका सम्मान किया। जवानों को पुरस्कारों से सम्मानित करने के बाद वायुसेना अध्यक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद जवानों और अधिकारियों व अन्य मेहमानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी प्रतिबद्धता देश की सुरक्षा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed