फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरी तरह खामोश हुआ जंतर-मंतर, NGT के आदेश पर प्रदर्शनकारियों को यूं खदेड़ा

Tue, 31 Oct 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
jantar mantar got completely silenced on the orders of ngt
जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते ओआरओपी के कार्यकर्ता को हटाते हुए पुलिस - फोटो : हिमांशु सोनी

एनजीटी के आदेश के मद्देनजर दिल्ली पुलिस व एनडीएमसी की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह जंतर-मंतर खाली करा दिया। बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में करीब 18 प्रदर्शनकारी समूहों को यहां से खदेड़ा गया।

jantar mantar got completely silenced on the orders of ngt
जंतर मंतर को खाली होने के बाद संसद मार्ग में प्रदर्शन करते ओआरओपी के कार्यकर्ता को हटाते हुए पुलिस - फोटो : हिमांशु सोनी
वन रैंक वन पेंशन की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैन्यकर्मियों ने कुछ विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
jantar mantar got completely silenced on the orders of ngt
जंतर मंतर को खाली होने के बाद संसद मार्ग में प्रदर्शन करते ओआरओपी के कार्यकर्ता को हटाते हुए पुलिस - फोटो : हिमांशु सोनी

वहीं, हरियाणा के रामपाल के समर्थक पुलिस का दबाव पड़ते ही भाग गए। जंतर-मंतर पर बैरिकेड्स लगाकर वहां पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। एनजीटी ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से अनुपालन रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jantar mantar got completely silenced on the orders of ngt
जंतर मंतर को खाली कराने के दौरान तैनात पुलिस - फोटो : हिमांशु सोनी

संयुक्त टीम की यह कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू हुई। अफरातफरी व धरने पर बैठे लोगों के विरोध के बीच पुलिस ने आखिरकार जंतर-मंतर रोड को खाली करा लिया। शुरुआत में प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई का विरोध किया।

विज्ञापन
jantar mantar got completely silenced on the orders of ngt
जंतर मंतर को पुलिस द्वारा खाली कराए जाने के बाद सफाई करते कर्मचारी - फोटो : हिमांशु सोनी
रामपाल के समर्थकों की पुलिस से कहासुनी भी हुई, लेकिन पुलिस ने समर्थकों को हटाकर टेंट तोड़ दिया। विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed