शालीबार बाग इलाके में पत्नी की हत्या के आरोपी पंकज मेहरा के अपने रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला कर्मचारी से संबंध थे और वह उससे विवाह करना चाहता था। यही कारण है कि उसने अपनी पत्नी प्रिया की हत्या कर दी। पुलिस ने अदालत के समक्ष यह तर्क रखते हुए बताया कि आरोपी पंकज फिलहाल पुलिस को गुमराह करने में लगा है और उससे पूछताछ की जरूरत है। अदालत ने पुलिस के तर्क को स्वीकार कर पंकज की रिमांड अवधि तीन दिन के लिए बढ़ा दी। पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि आरोपी ने जिस दोस्त से पिस्टल ली थी वह और महिला कर्मचारी फरार है।
प्रिया हत्याकांड : तो इनसे शादी करने के चक्कर में पंकज ने की थी पत्नी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी कोर्ट के महादंडाधिकारी अनुराग ठाकुर के समक्ष दिल्ली पुलिस ने पंकज की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पुन: पेश करते हुए बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल की बरामदगी के लिए पंकज पूछताछ में पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस ने दलील दी कि पंकज ने बताया कि उसने पिस्टल को हैदरपुर के जंगलों और मुकरबा चौक में से एक जगह फेंका है, लेकिन पिस्टल कहीं से भी बरामद नहीं हुई।
अदालत के समक्ष पुलिस ने दलील दी कि पंकज से तीन दिन की पूछताछ में पता लगा कि है उसके दिव्या (परिवर्तित नाम) के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने मृतक प्रिया मेहरा के परिजनों द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर आरोप लगाया कि दिव्या से शादी करने के लिए ही पंकज ने प्रिया को रास्ते हटा दिया। इसी बीच जब अदालत ने पंकज से दिव्या से संबंधों के बारे में पूछा तो उसने यह बात कबूलते हुए बताया कि दिव्या उसके रेस्टोरेंट में कर्मचारी थी।
वह करीब डेढ़ साल से उसके संपर्क में था, लेकिन पंकज ने दिव्या से शादी करने के लिए प्रिया की हत्या की बात के बारे में कुछ नहीं बोला। वहीं बचाव पक्ष के वकील सत्यप्रकाश शर्मा ने पंकज के पांच दिन की रिमांड की मांग का विरोध करते हुए कहा कि वह इस घटना के बाद से ही पुलिस की हिरासत में है और जो भी जानकारियां वह दे सकता था, उसने दे दी हैं।
सोनीपत के मोनू से ली थी पिस्तौल
पूछताछ में पता लगा है कि पंकज ने प्रिया की हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए हरियाणा के सोनीपत निवासी अपने दोस्त मोनू से पिस्टल ली थी। पूछताछ में उसने मोनू का पता भी बता दिया। इसके बाद पुलिस ने सोनीपत में छापेमारी की, लेकिन मोनू वहां से फरार मिला। पुलिस मोनू को दबोचने के लिए अभी भी छापेमारी कर रही है।