फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में घुसकर दो लोगों को उतारा मौत के घाट, बेड से लेकर जमीन तक बिखरा खून ही खून

Tue, 31 Oct 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 31 Oct 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
two people shot dead in house in faridabad
faridabad murder - फोटो : योगेश/अमर उजाला

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस रॉयल सिटी में दो युवकों प्रेम व नरेंद्र उर्फ कल्लू की गोली मारकर हत्या कर कर दी गई। बताया जा रहा है कि रात को प्रेम व नरेंद्र के साथ तीन युवक आए थे। आशंका जताई जा रही है कि रात को उन लोगों में आपस में किसी बात पर झगड़ा हुआ और उन्होंने प्रेम व नरेंद्र की हत्या कर दी।

two people shot dead in house in faridabad
faridabad murder - फोटो : योगेश/अमर उजाला

पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा व देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस व तीन खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। मृतकों का आपराधिक रिकार्ड भी बताया जा रहा है। प्रेम को कुछ माह पहले क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया था और वह हाल ही में जमानत पर छूट कर आया था।

two people shot dead in house in faridabad
faridabad murder - फोटो : योगेश/अमर उजाला

मूलरूप से गांव भनकपुर निवासी प्रेम ने एसआरएस रॉयल सिटी में ए-1 टावर में फ्लैट नंबर 1002 किराए पर लिया था। उसके साथ यहां गांव धतीर निवासी नरेंद्र उर्फ कल्लू भी रहता था। सोमवार दोपहर को प्रेम के मौसी के लड़के भूरा के पास किसी का फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे बताया कि प्रेम और उसके दोस्त कल्लू को उसके फ्लैट पर गोली मार दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
two people shot dead in house in faridabad
faridabad murder - फोटो : योगेश/अमर उजाला

कल्लू की तो मौके पर ही मौत हो गई और प्रेम में सांस चल रही थी। भूरा ने प्रेम के परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने उस फोन की सत्यता जांचने के लिए प्रेम के मोबाइल पर फोन किया, मगर फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका के चलते वे लोग गांव से एसआरएस सोसायटी में प्रेम के फ्लैट पर पहुंचे। फ्लैट में बाहर से ताला लगा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना भूपानी प्रभारी सोहन पाल व पुलिस बल ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हुए तो एक कमरे में प्रेम व कल्लू के शव पड़े हुए थे।

विज्ञापन
two people shot dead in house in faridabad
faridabad murder - फोटो : योगेश/अमर उजाला

​कल्लू का शव बेड पर पड़ा हुआ था, जबकि प्रेम का शव नीचे फर्श पर था और हर तरफ खून फैला हुआ था। दो युवकों की हत्या की खबर से सोसायटी में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसीपी क्राइम, डीएलएफ क्राइम ब्रांच, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed