नरेला में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस के सामने लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। नरेला थाने में तैनात एएसआई पवन कुमार घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक्सीडेंट के एक मामले की जांच कर रहे थे। उन्होंने हिम्मत का परिचय देते हुए एक राहगीर की बाइक पर बैठकर बदमाशों का पीछा किया। अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान भी बदमाशों ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद भी बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
नरेला हत्याकांड : बदमाशों ने पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस देखती रही तमाशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लूटपाट की घटना से कुछ देर पहले ही एक बाइक सवार युवक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बुजुर्ग के सौ नंबर पर फोन करने पर नरेला थाने में तैनात एएसआई पवन कुमार मामले की छानबीन करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। वह मामले की तफ्तीश कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने दो बदमाशों को एक इको वैन पर गोली चलाते देखा।
गोली चलते ही पवन हरकत में आया और गोलीबारी करने वाले बदमाशों को ललकारा। बदमाशों ने पवन पर तीन फायर किए। हालांकि उनका बचाव हो गया। पुलिस के मुताबिक बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद इको वैन से रुपयों से भरा बैग लेकर बाइक पर सवार होकर भागने लगे। एएसआई पवन ने एक राहगीर की बाइक पर बैठकर बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
नकाबपोश थे बाइक सवार बदमाश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले सभी बदमाश नकाबपोश थे। भागने के दौरान जब एएसआई पवन उनका पीछा कर रहा था तो एक बदमाश का नकाब उतर गया। एएसआई पवन की मदद से पुलिस उस बदमाश का स्कैच बनाने में जुट गयी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्कैच तैयार होने के बाद बदमाशों की पहचान में सहुलियत होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है उससे साफ जाहिर होता है कि बदमाश प्रोफेशनल थे। पुलिस को आशंका है कि वारदात में कम से कम छह बदमाश शामिल हो सकते हैं।