फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicles continue to drive in the wrong direction despite the median opening being closed.

Delhi NCR News: कट बंद फिर भी नहीं रुक रहा गलत दिशा में वाहनों का चलना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे खजुरी से शास्त्री पार्क की ओर आने वाली सड़क पर नियमों की अनदेखी
विज्ञापन

- विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों से जाम और हादसे का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे खजुरी से शास्त्री पार्क की ओर आने वाली सड़क पर गलत दिशा में वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। यातायात पुलिस की ओर से कट बंद किए जाने के बावजूद कई वाहन चालक विपरीत दिशा में वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। इससे आमने-सामने वाहन आने की स्थिति बन रही है और व्यस्त समय में जाम भी लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों के बीच गलत दिशा से आने वाले वाहन हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों के मुताबिक गलत दिशा में आने वाले वाहनों को रोकने के लिए कट बंद किए गए हैं, लेकिन चालक नजदीकी रास्ता लेने के लिए अन्य जगहों से विपरीत दिशा में प्रवेश कर रहे हैं। दोपहिया वाहनों के साथ कारें भी गलत दिशा में आती दिखाई देती हैं। इससे सामान्य दिशा में चल रहे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है।

जाम के साथ पैदल राहगीरों की भी परेशानी-
गलत दिशा में आने वाले वाहन जाम के साथ पैदल राहगीरों की परेशानी भी बढ़ा रहे हैं। पीक आवर में समस्या अधिक गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने गलत दिशा में प्रवेश वाले स्थानों पर स्थायी बैरिकेडिंग, दिशा-सूचक बोर्ड और नियमित निगरानी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article