{"_id":"6a84791d700a4336d5077658","slug":"eligible-women-to-receive-delhi-lakshmi-yojana-pension-letters-starting-august-27-rekha-gupta-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151236-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 अगस्त से पात्र महिलाओं को मिलेगा दिल्ली लक्ष्मी योजना का पेंशन पत्र : रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 अगस्त से पात्र महिलाओं को मिलेगा दिल्ली लक्ष्मी योजना का पेंशन पत्र : रेखा गुप्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक सितंबर से खाते में आएगी पेंशन की राशि, 18 दिन में आठ लाख महिलाओं ने किया पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को पेंशन देने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि 27 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पात्र महिलाओं को पेंशन का आधिकारिक पत्र सौंपा जाएगा। एक सितंबर से पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में योजना की समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्य सचिव राजीव वर्मा और जिला स्तरीय समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों की गंभीरता से जांच कर पात्र महिलाओं को जल्द लाभ देने के निर्देश दिए।
18 दिन में आठ लाख पंजीकरण-
बैठक में बताया गया कि योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह है। पिछले 18 दिनों में करीब आठ लाख महिलाओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, जबकि पांच लाख से अधिक आवेदन अंतिम रूप से जमा हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इसे महिलाओं के बढ़ते विश्वास का संकेत बताया। सरकार जल्द पोर्टल पर ऐसी व्यवस्था शुरू करेगी, जिससे गलत या अधूरी जानकारी देने वाली महिलाएं अपने आवेदन में सुधार कर सकें। इससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने में परेशानी नहीं होगी।