{"_id":"6a82f664325c28c87a06f269","slug":"special-cleanliness-drives-ranging-from-offices-to-markets-will-be-conducted-as-part-of-the-freedom-from-garbage-campaign-in-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150989-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान में दफ्तरों से लेकर बाजारों तक होगी विशेष सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान में दफ्तरों से लेकर बाजारों तक होगी विशेष सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई के दौरान कूड़े से लेकर कबाड़ निस्तारण तक होगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी को कूड़े और गंदगी से मुक्त बनाने के लिए 17 अगस्त से दो अक्तूबर तक दिल्ली को कूड़े से आजादी स्वच्छता अभियान-2026 में सरकारी कार्यालयों की सफाई से लेकर कूड़ा जमा होने वाले स्थानों, बाजारों, पार्कों, जलाशयों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर विशेष जोर रहेगा। अभियान में पुराने रिकॉर्ड और अनुपयोगी सामान हटाने, नालियों की सफाई, अवैध पोस्टर-होर्डिंग हटाने और सार्वजनिक सुविधाओं की मरम्मत जैसे काम भी किए जाएंगे।
एमसीडी के अनुसार, अभियान के तहत सभी सरकारी कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। कार्यालयों के रिकार्ड कक्ष, भंडार कक्ष, गलियारे, शौचालय, पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों की सफाई होगी। लंबे समय से रखे अनुपयोगी और पुराने दस्तावेजों की छंटाई कर निर्धारित नियमों के अनुसार उनका निस्तारण किया जाएगा। खराब फर्नीचर, उपकरण और अन्य अनुपयोगी सामान को भी नियमों के तहत हटाया जाएगा।
अभियान के दौरान अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय परिसरों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान करेंगे। सफाई और कूड़ा हटाने के अलावा आवश्यकता के अनुसार नालियों की गाद निकालने, अवैध पोस्टर और होर्डिंग हटाने, पौधारोपण, पेड़ों की छंटाई तथा सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। सरकारी कार्यालयों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की व्यवस्था की जाएगी। सरकारी कार्यालयों और कार्यक्रमों में एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पर रोक लगाने के निर्देश हैं।