फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेवर गैंगरेप कांडः पीड़िताओं का दावा, पहले बताई ये वजह फिर आरोपियों ने किया गैंगरेप

Tue, 30 May 2017 06:38 PM IST
संदीप वर्मा/अमर उजाला, जेवर
संदीप वर्मा/अमर उजाला, जेवर Updated Tue, 30 May 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
jewar bulandshahr highway gangrape: accused first asked victims do you eat beef then gang raped
jewar gangrape - फोटो : अमर उजाला

अपने साथ हुई त्रासदी को लेकर जेवर-बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप पीड़िताओं ने एक बड़ा ही अजीब और चौंकाने वाला खुलासा किया है। लगातार अपना बयान बदल रही पीड़िताओं का दावा है कि आरोपियों ने पहले उनसे एक बात कही और फिर वारदात को अंजाम दिया। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए आरोपियों ने आखिर किस वजह से किया गैंगरेप।

jewar bulandshahr highway gangrape: accused first asked victims do you eat beef then gang raped
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है क‌ि पीड़ित पक्ष के अब तक तीन बार बयान बदलने से पुलिस भी भौचक्की है। मौके पर बिसाहड़ा कांड से संबंद्ध कई लोगों की आवाजाही भी दो दिनों से देखी गई। कहा जा रहा है कि पीड़ितों के पल-पल बदलते बयान कुछ हद तक राजनीति से प्रेरित होने का इशारा भी कर रहे हैं।

jewar bulandshahr highway gangrape: accused first asked victims do you eat beef then gang raped
बिरयानी के नाम पर बीफ

'कहा गोमांस खाते हो' मार दो बाकी बचे तीनों को गोली- घटना में मारे गए स्क्रैप व्यापारी के साथ गए उसके भतीजे ने अमर उजाला से शुक्रवार को बताया कि लुटेरों ने उनसे मारपीट कर बंधक बनाया और चारों पुरुषों को जमीन पर औंधे मुंह लेटा दिया। महिलाओं के ले जाते समय स्क्रैप व्यापारी द्वारा विरोध करने पर पहले एक गोली जमीन पर मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
jewar bulandshahr highway gangrape: accused first asked victims do you eat beef then gang raped
yamuna expressway gangrape - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद दूसरी गोली उसे मार दी। पीड़ित का कहना है कि अपराधी बार-बार कह रहे थे कि एक धर्म से संबंध रखते हो गाय का मांस खाते हो। अन्य अपराधी स्क्रैप व्यापारी को गोली मारने  अपराधी जसबीर से बोल रहे थे कि एक को गोली मारी है अब इन तीनों को भी गोली मार दो।

विज्ञापन
jewar bulandshahr highway gangrape: accused first asked victims do you eat beef then gang raped
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला

कब-कब बदले बयान
1. बृहस्पतिवार भोर 3.32 पर पहुंची पुलिस से लूट और हत्या की बात बताई गई। इस दौरान पुलिस ने जेवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से केवल मारपीट का मेडिकल कराया गया।

2. बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। इसके बाद महिलाओं ने कपड़े बदल और आनन-फानन में पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराने भेजा।

3. नोएडा के जिला अस्पताल में सुबह साढ़े आठ बजे महिलाओं ने पड़ोस में चलने वाली रंजिश में बदला लेने की नियत से वारदात कराने का दो परिवारों पर आरोप लगाया। पुलिस ने देर शाम तक तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

4. पीड़ितों ने शुक्रवार सुबह मीडिया से दिए बयान में कहा कि उनमें से एक पीड़िता ने गलती से कहा था कि रंजिश में घटना हुई है लेकिन अब वह अपने पुराने बयान पर कायम हैं कि रास्ते में लूट-दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को वह पहचानते नहीं।

5. शुक्रवार सुबह पीड़ितों ने एक बार फिर बयान बदले और कहा कि अपराधी पूछ रहे थे कि %तुम इस धर्म से संबंधित हो और गोमांस खाते हो’ कहकर वारदात को अंजाम दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed