फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल के मंत्री का दावा, आप-कांग्रेस का हुआ गठबंधन तो 150 सीट भी नहीं जीत पाएगी भाजपा

Sat, 09 Feb 2019 11:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 09 Feb 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
kejriwal minister rajendra pal claims if aap congress alliance comes bjp wont even win 150 seats
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड है लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में सियासत गरमाई हुई है। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha Election 2019) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, वहीं सियासी दलों में भी गठजोड़ का दौर चरम पर है। कोई दल किसी से दूरी बना रहा है तो कोई किसी को साथ लाने की जुगत में है। ऐसे में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच भी साथ आने को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। एक ओर कुछ लोग इस गठबंधन से इनकार कर रहे हैं तो कोई इस गठबंधन से अपार संभावनाएं जता रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि वह चाहते हैं कि यह आप और कांग्रेस का गठबंधन हो। वहीं कहा जा रहा है कि शनिवार(9 फरवरी) को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मुलाकात कर सकते हैं और उनके बीच आप कांग्रेस गठबंधन को लेकर बात हो सकती है।
kejriwal minister rajendra pal claims if aap congress alliance comes bjp wont even win 150 seats
rajendra pal gautam - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि गठबंधन का फैसला आम आदमी पार्टी की पीएसी लेगी। लेकिन उनकी निजी राय है कि अगर यह गठबंधन होता है तो बीजेपी 150 के आंकड़े को पार भी नहीं कर पाएगी।

kejriwal minister rajendra pal claims if aap congress alliance comes bjp wont even win 150 seats
kejriwal - फोटो : अमर उजाला

राजेंद्र पाल ने आगे कहा कि अगर गठबंधन नहीं हुआ तो बीजेपी फिर 200 के आंकड़े तक पहुंच जाएगी, लेकिन दोनों ही सूरतों में हार बीजेपी की होगी। राजेंद्र पाल के इस बयान से काफी हद तक साफ है कि आप गठबंधन करना चाहती है लेकिन कांग्रेस अभी भी इस मामले में सोचना चाहती है और इससे होने वाले राजनीतिक फायदे नुकसान के बारे में सोच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kejriwal minister rajendra pal claims if aap congress alliance comes bjp wont even win 150 seats
kejriwal - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शीला दीक्षित को जब से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कमान मिली तब से ही उनका राग बदल गया है। अब वह कांग्रेस-आप गठबंधन पर सकारात्मक दिखती हैं और किसी भी फैसले के लिए राहुल गांधी के निर्णय की बात कहती हैं। वह कहती हैं कि जो भी राहुल कहेंगे वही होगा।

विज्ञापन
kejriwal minister rajendra pal claims if aap congress alliance comes bjp wont even win 150 seats
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

कहा तो ये भी जाता है कि अजय माकन जो आप से गठबंधन के पक्ष में नहीं थे उनसे दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष पद भी इसीलिए छीना गया ताकि इस गठबंधन के रास्ते में कोई रोड़ा न आए। लेकिन आप नेता संजय सिंह समेत कई नेता ये कहते रहे हैं कि कांग्रेस से किसी तरह का गठबंधन पार्टी नहीं करेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ये गठबंधन होता है या दोनों ही पार्टियां अलग-अलग लड़ती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed